Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

संस्कृति मंत्री महाराज ने लोक कलाकारों के लिए की कई घोषणायें

  • प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर का किया उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार, पौड़ी। संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा लोक कलाकारों को चयनित कर उनको पहचान पत्र जारी करेगा। यह पहचान पत्र लोक कलाकारों को सभी प्रकार की सुविधायें दिलाने में कारगर सिद्ध होगा।

देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकालिंका मंदिर पौड़ी गढ़वाल-अल्मोड़ा के नवनिर्मित मंदिर के उद्घाटन एवं मूर्ति स्थापना के अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उक्त घोषणा करते हुए लोक कलाकारों के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण घोषणायें भी की।

कार्यक्रम के दौरान संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के लोक कलाकारों को संस्कृति विभाग द्वारा एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इस पहचान पत्र में कलाकार का आधार नंबर, आय एवं अन्य सभी प्रकार के विवरण उपलब्ध होंगे। यह पहचान पत्र सभी कलाकारों को हर प्रकार की सुविधायें दिलाने में बेहद उपयोगी होगा।

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने घोषणा की कि कलाकारों की पहचान ग्राम सभा, ब्लाक एवं नगरपालिका स्तर से होगी, ऐसा करने से जमीनी व पारंपरिक कलाओं से जुड़े वास्तविक कलाकारों की सही पहचान हो पाएगी। कलाकारों को उनकी श्रेणी और कला के अनुसार श्रेणीबद्ध किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि पहचान पत्र के आधार पर संस्कृति विभाग उत्तराखंड द्वारा चयनित कलाकारों का जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा एवं दुर्घटना बीमा भी करायेगा। उन्होंने घोषणा की कि 45 वर्ष से अधिक आयु के मूर्धन्य चयनित कलाकारों के माध्यम से उनके निकटवर्ती पंचायत घरों, सामुदायिक भवनों अथवा मिलन केंद्रों में सांस्कृतिक कार्यशालयें संचालित कराई जायेंगी, जिससे कि उनके लिए नियमित आर्थिकी की व्यवस्था हो सके।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने यह भी घोषणा की कि संस्कृति विभाग द्वारा निर्माणाधीन प्रेक्षागृहों को सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे खराब मौसम आदि में भी कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महाकाली मंदिर समिति गढ़वाल-अल्मोड़ा के समस्त पदाधिकारियों एवं हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ महाकाली का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र है। माँ भगवती को हम सभी शक्ति, ज्ञान, स्वास्थ्य व खुशहाली का प्रतीक मानकर उनकी पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे शक्तिपीठ माँ भगवती कालिंका के नवनिर्मित मंदिर उद्घाटन एवं मूर्ति स्थापना के अवसर पर आपके मध्य आने का मौका मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

संस्कृति मंत्री महाराज ने कहा कि शक्तिपीठ माँ कालिंका का यह मंदिर बहुत ही प्राचीन है। यहाँ पर तीलू रौतेली ने माँ भगवती की उपासना की थी। तीलू रौतेली जब-जब भी युद्ध को जाती थी उससे पूर्व वह यहां पर वह पूजा अर्चना किया करती थी। इसलिए यह प्राचीन शक्ति केन्द्र हमारे लिए अटूट श्रद्धा एवं आस्था का केंद्र भी है।

कार्यक्रम के दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, मीना राणा, बिशन सिंह हरियाला, सौरव मैठाणी और महिमा उनियाल की शानदार प्रस्तुतियों उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर सल्ट विधायक महेश जीना, राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती दीप्ति रावत, ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कंडारी, कार्यक्रम संचालक नरेंद्र रौथाण, महाकाली मंदिर समिति गढ़वाल-अल्मोड़ा के अध्यक्ष चंदन सिंह रावत, विजय सिंह रावत, हयात सिंह रावत एवं उदय सिंह रावत सहित भारी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!