Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 फ़रवरी 2022, गुरूवार, देहरादून उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 632 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 फरवरी को मतदाताओं ने कर दिया, लेकिन परिणाम के लिए 10 मार्च तक का इंतजार करना पड़ेगा।

कोविड प्रोटोकाल व कड़ाके की सर्दी के कारण इस बार पारंपरिक चुनाव प्रचार अभियान नहीं दिखाई दिया। अंतिम चार दिनों में प्रदेश में सत्ता की दावेदार भाजपा व कांग्रेस ने स्टार वार छेड़ा। कितना प्रभाव कौन डाल पाया यह परिणाम आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने इस बार चुनावी महासमर के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न लाने की रणनीति बनाई थी, लेकिन चुनाव के आखिरी दिनों में मोदी मुद्दा बन ही गए। कांग्रेस के पास मोदी का जवाब नहीं था व भाजपा के पास मोदी का नाम ही सब कुछ था। इधर कांग्रेस में परिणाम से पहले ही मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर रार छिड़ गई है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में 65.10 मतदान हुआ है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले चुनाव के लगभग बराबर ही है। वर्तमान स्थिति में यह मत प्रतिशत उत्साहजनक ही कहा जाएगा। बड़ी-बड़ी रैलियां व रोड शो के बेहद सीमित होने के कारण राजनीतिक पंडितों को दलों का भाग्य बांचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजनीतिक दल खुद को लेकर इतने सकारात्मक हैं कि एक-दो सीट की उम्मीद रखे दल भी सत्ता में निर्णायक भागीदारी की योजना बना रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस के रणनीतिकार मतदान के दिन दिखे मतदाताओं के उत्साह को अपने-अपने खांचे में बिठाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। भाजपा इसे डबल इंजन के कामों पर जनता की मुहर व मोदी करिश्मा कह कर परिभाषित कर रही है तो कांग्रेस इसमें एंटी इनकंबेंसी के फलितार्थ खोज रही है।

2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 15 सीटें ऐसी थीं, जिन पर हार-जीत का फैसला पांच हजार से कम मतों से हुआ। पांच सीटें ऐसी थीं जिन पर हार-जीत एक हजार मतों से भी कम से हुई। बावजूद इसके सूक्ष्मदर्शी नेता जीत का आंकड़ा ही नहीं बता रहे, बल्कि सरकार में मंत्रियों की भी सूची बना ले रहे हैं।

इस बार राज्य के मतदाताओं को काफी कुछ नया भी अनुभव हुआ। हर बार वायदों व घोषणाओं के गुलर्छे तो उड़ते ही थे, लेकिन मैदान चुनावी ही लगता था। इस बार तो मतदाताओं को कई बार लगा जैसे किसी बाजार में खड़े हैं और चारों तरफ जबरदस्त सेल लगी है। पानी फ्री, बिजली फ्री, पेट्रोल फ्री, गैस फ्री, यहां तक की पार्किग फ्री। न जनता के प्रति जवाबदेही और न राज्य की आर्थिक स्थिति का भान। कम से कम वीर भूमि, देव भूमि उत्तराखंड के मतदाताओं के आत्मसम्मान का मान ही रख लिया होता। प्रदेश में कांग्रेस ने इस बार चुनावी महासमर के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को न लाने की रणनीति बनाई थी। उसने यह तय किया था कि वह उत्तराखंड का चुनाव उत्तराखंडियत पर ही लड़ेगी। उसका आक्रमण मुख्यमंत्री पर होगा न कि प्रधानमंत्री पर। उसके मुद्दे भी राज्य के होंगे।

चार धाम-चार काम को कांग्रेस ने मूल आधार बनाया। राज्य में तीन-तीन मुख्यमंत्रियों को मुद्दा बनाया। लोकलुभावन घोषणा पत्र भी जारी किया, लेकिन मतदान से पहले चार-पांच दिनों में ही मोदी सीन में आ गए। जब मोदी के जवाब में कांग्रेस ने राहुल गांधी की भी रैलियां कराईं तो लड़ाई मोदी बनाम राहुल होते दिखने लगी। जब हरिद्वार की रैली में राहुल गांधी ने ललकारा कि वह नरेन्द्र मोदी से नहीं डरते तो मतदाता का आकलन भी दोनों दिग्गजों के आस-पास होने लगा। इसके क्या परिणाम निकलते हैं, इसका भी इंतजार है। भाजपा इसको लेकर काफी उत्साहित है, लेकिन यह भी तथ्य है कि चुनाव राज्य का है। जनता को प्रदेश की सरकार ही चुननी है। इस दृष्टि से देखें तो उत्तराखंड के मतदाता हरदा या धामी में भी बेहतर विकल्प तलाश रहे होंगे। साथ ही भाजपा सरकार में पिछले पांच वर्षो में हुए कामकाज का मूल्यांकन कर रहे होंगे।

चुनाव परिणाम को अभी काफी समय है। बहुमत किसका आएगा पता नहीं, लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर रार शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (हरदा) अब न केवल खुल कर बोल रहे रहे हैं, बल्कि पार्टी हाईकमान को साफ्ट वार्निग भी देने लगे हैं। कहते हैं कि राज्य में जब भी चुनाव हुआ सेनापति वही रहे, लेकिन स्टार किसी और के लगे। स्पष्ट है कि उनके साथ कांग्रेस में न्याय नहीं हुआ। ऐसा इस बार न हो, इसलिए वह कांग्रेस को भी सीधा संदेश दे रहे हैं। वह कह रहे हैं कि उनके पास दो ही विकल्प हैं, मुख्यमंत्री बनें या फिर घर बैठें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!