Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून की धार्मिक संस्था ‘महाकाल के दीवाने’ नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध करा रही है ऑक्सीजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अप्रैल 2021, सोमवार, देहरादून। कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में ऑक्सीजन की किल्लत ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। उत्तराखंड में भी इस बीमारी के मरीजों की संख्या के साथ ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। इस परिस्थिति का फायदा उठाकर जहां कुछ लोग ऑक्सीजन की कालाबाजारी से भी नहीं चूक रहे। वहीं, देहरादून की धार्मिक संस्था महाकाल के दीवाने ने इससे इतर नि:स्वार्थ भाव से जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। यह संस्था अपने संसाधनों से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है।

दून के व्यापारी रोशन राणा इस संस्था के अध्यक्ष हैं। रोशन राणा ने बताया कि पिछले साल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद उन्होंने जरूरतमंदों की मदद करने के लिए इस संस्था की नींव रखी थी। तब संस्था ने जरूरतमंदों को राशन, सैनिटाइजर, मास्क समेत अन्य आवश्यक वस्तुयें मुहैया कराईं। हालात कुछ ठीक होने के बाद उनकी संस्था ने कई धार्मिक आयोजन भी कराए। अब कोरोना के फिर से विकराल होने पर यह संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय हो गई है।

अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि पिछले साल सबसे बड़ी जरूरत दो वक्त का भोजन था। इस दफा लोग जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में संस्था ने अपने स्तर से ऑक्सीजन सिलिंडर जुटाकर उसे जरूरतमंदों तक पहुँचाने का बीड़ा उठाया है। संस्था अब तक 5 मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा चुकी है। इसमें दो मरीज मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती थे। बाकी के 3 मरीज निजी अस्पताल व होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे थे।

अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि उन्होंने यह नेक काम अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों की मदद से शुरू किया था। अब वह अपने बाकी मित्रों से भी इसके लिए सहायता जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। रोशन राणा के अलावा उनकी टीम में दीपक जेठी, अंकुर जैन और हेमराम अरोड़ा शामिल हैं, जो इस नेक काम में उनका पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!