Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘बांदा जेल का 16 नंबर बैरक’ होगा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना, 24 घंटे कैमरे की रहेगी नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2021, बुधवार, लखनऊ। पंजाब के रोपड़ जिले की रूपनगर जेल से बुधवार की सुबह बांदा जेल पहुंचे माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मेडिकल जांच की गई। मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे पूरी तरह से फिट बताया है। जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी ने बताया कि मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य से सम्बंधित जांच के बाद उसे बैरक में दाखिल किया गया। उसकी सभी जांच सही आई है। मुख्तार अंसारी को फिलहाल बैरक नंबर 16 में रखा गया है। वह अपने बैरक में बिलकुल तनहा है, उसके साथ कोई अन्य कैदी नहीं हैं। इससे पहले बांदा जेल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए।

माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल की 16 नंबर बैरक में रखा गया है, जहां उस पर नजर रखने के लिए कई सीसीटीवी कैमरे लगे है। बांदा जेल में दो और डिप्टी जेलर तैनात किए गए हैं। जेल के बाहर अतिरिक्त पीएसी लगाई गई है। बुधवार को मुख्तार अंसारी का यहां कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा। गृह विभाग के अधिकारियों के अनुसार जेल में कराए गए मेडिकल परीक्षण में मुख्तार स्वस्थ है। जेल की प्रशानिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

मुख्तार के आसपास जाने वाला हर जेल कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे से लैस रहेगा ताकि उसके और मुख्तार अंसारी के बीच हुई बातचीत और व्यवहार की रिकॉर्डिंग हो सके। जेल की निगरानी के लिए एक ड्रोन कैमरा भी लखनऊ से भेजा गया है। उसकी बैरक और आसपास के इलाके को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। बांदा जेल की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक ड्रोन कैमरा, 5 बॉडी वॉर्न कैमरे और 30 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।

विदित रहे कि माफ‍िया मुख्‍तार अंसारी बुधवार तडके 4:30 बजे बांदा मंडल कारागार पहुंचा दिया गया। यहां उसे बैरक नंबर 16 में रखा गया है। पंजाब के रोपड़ जिले की रूपनगर जेल से मंगलवार दोपहर दो बजकर आठ मिनट पर उसे लेकर निकली टीम ने लगभग 14:30 घंटे में सफर पूरा किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद करीब 26 माह बाद माफिया मुख्तार फिर उत्तर प्रदेश लाया गया है। पुलिस टीम बांदा से सोमवार सुबह पंजाब के लिए निकली थी। टीम बांदा से बिंदकी होते हुए कानपुर के रास्‍ते गई थी, लेकिन वापसी में बदले रूट से इटावा होते हुए सिकंदरा, भोगनीपुर, घाटमपुर, हमीरपुर के रास्‍ते बांदा गई। माफिया मुख्तार को बांदा जेल से 21 जनवरी, 2019 को पंजाब के रोपड़ जिले की रूपनगर जेल में शिफ्ट किया गया था। बांदा जेल में पिछली बार मार्च 2017 में दाखिल किए गए मुख्तार का ठिकाना बैरक नं. 15 थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!