Breaking News :
>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मध्य प्रदेश विधान सभा उपचुनाव : वोटिंग जारी, सुमावली में कई जगहों पर हिंसा व फायरिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 नवंबर 2020, मंगलवार। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। राज्य सरकार के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं।  दोपहर एक बजे तक 42.71 फीसद मतदान हुआ है। इस दौरान ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुमावली विधानसभा क्षेत्न में आधा दर्जन ज्यादा और भिंड में दो जगहों पर फायरिंग की खबर है।

चुनाव के दौरान 63 लाख 67 हजार 751 मतदाता मतदान करेंगे। कोरोना महमारी के चलते मतदान का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया है। आखिरी एक घंटे में कोरोना संक्रमित मतदाता मतदान करेंगे। राज्य में इतनी सीटों पर पहली बार उपचुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव से तय होगा कि राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी या कांग्रेस फिर से सत्ता में वापसी करेगी।  परिणाम 10 नवंबर को आएंगे। 230 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास वर्तमान में 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के सदन में 87 विधायक हैं।

 मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव अपडेट

  • ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुमावली विधानसभा क्षेत्न में आधा दर्जन ज्यादा और भिंड में दो जगहों पर फायरिंग की खबर है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार  सुमावली विधानसभा के जौरी गांव में वाइक पर सवार नकाबपोश उपद्रवियों ने फायरिंग की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं जौरी गांव के पास ही दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया और मतदाताओं को धमकाया गया। भिंड के पचेरा गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। मतदान कुछ देर तक प्रभावित रहा। पुलिस के पहुंचने पर फिर से शुरू हुआ।
  • समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राज्य विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान के दौरान दोपहर एक बजे तक 42.71 फीसद मतदान हुआ है।
  • समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार राज्य विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 12 बजे तक 26.87% मतदान हुए।
  • मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और उनकी पत्नी किरण तोमर ने ग्वालियर में अपना वोट डाला। राज्य में 28 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
  • सांवेर विधानसभा सीट के तलावली चांदा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच में झड़प की खबर है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार कांग्रेस का आरोप है कि मतदाताओं को बहला फुसलाकर भाजपा को वोट देने का दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को समझाया।

  • ग्वालियर में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्य विधानसभा के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला।
  • समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार सुबह 10 बजे तक राज्य की 28 सीटों पर उपचुनाव के दौरान 11.48 फीसद मतदान हुआ है।
  • मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के दौरान ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन नईदुनिया के अनुसार मुरैना के सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग की खबर है। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया है। इसके चलते आधे घंटे तक वोटिंग बंद रही। भारी पुलिस बल के पहुंचने पर वोटिंग फिर से शुरू हुई।
  • चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान 7.70 फीसद मतदान हुआ है।
  • ग्वालियर में डबरा सीट से भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी ने बूथ संख्या 219 पर अपना वोट डाला। राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान इनका नाम काफी चर्चा में रहा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन पर विवादित टिप्पणी कर दी थी।
  • इंदौर में राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कोरोना महामारी के मद्देनजर मतदान केंद्र पर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। राज्य में विधानसभा की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं।
  • भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए यह चुनाव काफी अहम है। उनपर अपने समर्थकों को जिताने की जिम्मेदारी है। इससे उनको सीधे तौर पर सियासी फायदा या नुकसान होगा। जीत मिलने से पार्टी में उनका वर्चस्व बढ़ेगा।
  • राज्य उपचुनाव में सफल रहने पर भाजपा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कद बढ़ेगा। विफल रहने पर राष्ट्रीय स्तर पर कद प्रभावित होगा।
  • ग्वालियर में मतदान केंद्र संख्या 258 पर वोट देने के लिए लाइन में लगे लोग। राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है।
  • कोरोना वायरस (COVID-19) से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए  मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू। शाम  6 बजे तक मतदान होगा। कोरोना संक्रमित लोग आखिरी एक घंटे में मतदान करेंगे।
  • राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए वोट डालने के लिए ग्वालियर के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे मतदाता। राज्य की 28 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होना है।

सुरक्षा व्यवस्था, 33 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने समाचार एजेंसी पीटीआइ को बताया कि मतदान का आखिरी एक घंटे में कोरोना से पीड़ित लोगों को मतदान का अवसर मिलेगा। अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की पूरी तैयारी की गई है। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 जिलों में लगभग 33 हजार सुरक्षाकर्मी को तैनात हैं। उन्होंने कहा कि 250 फ्लाइंग स्क्वायड, 173 निगरानी दल के साथ-साथ 293 पुलिस चौकियों बनाई गई हैं।

3,038 बूथ ‘संवेदनशील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण तोमर ने कहा कि 28 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 63.67 लाख मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 9,361 बूथ बनाए गए हैं और इनमें से 3,038 को ‘संवेदनशील’ श्रेणी में रखा गया है।

ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

उपचुनावों के लिए प्रचार के दौरान मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी देखने के मिली थी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने कहा कि ज्यादातर सीटों पर, भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है, जबकि ग्वालियर चंबल क्षेत्र की दो या तीन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

कांग्रेस-भाजपा के इन नेताओं किए प्रचार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा, राज्य की पूर्व सीएम उमा भारती सहित अन्य ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए चुनावी सभाएं की। एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और राजस्थान से पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए राज्य में प्रचार किया।

230 सदस्यीय सदन में भाजपा के पास 107 विधायक

मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार 230 सदस्यीय सदन में 28 विधानसभा सीटों पर एक साथ उपचुनाव हो रहा है। 25 सीटों पर उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि गत मार्च में कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए। वे अब भाजपा के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। तीन अन्य सीटों पर सिटिंग विधायकों के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था। कुछ दिन पहले, कांग्रेस के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया। भाजपा के पास वर्तमान में 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के सदन में 87 विधायक हैं। मतगणना 10 नवंबर को होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!