Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन ने कहा, “उत्तराखंड को सख्त जनसंख्या नियंत्रण एवं भू-कानून आवश्यकता है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 अक्टूबर 2022, रविवार, देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन की प्रदेश अध्यक्षा मधु जैन ने कहा कि आज हमारे उत्तराखंड को सख्त जनसंख्या नियंत्रण एवं भू-कानून आवश्यकता है। जैसे हमारे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सराहनीय कदम उत्तर प्रदेश की तमाम जनता के लिए लिया है, जो अत्यंत सराहनीय है – जनसंख्या नियंत्रण कानून, जिसमें हम दो हमारे दो और लाभ लो। जिसके अंतर्गत जिनके 2 से ज्यादा बच्चे होंगे उनको किसी भी तरह की सब्सिडी नहीं दी जाएगी। स्थानीय चुनाव में कोई भागीदारी नहीं कर पायेंगे, 77 तरह की सरकारी सुविधायें और अनुदानों का लाभ उन तक नहीं पहुँच पाएगा ।सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी और जो पहले से नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन नहीं दिया जाएगा और तीसरी संतान होने पर जनप्रतिनिधियों का निर्वाचन भी रद्द होगा, नौकरी से भी निकाला जा सकता है। दो बच्चों के लिए यह सभी सुविधायें उपलब्ध रहेंगी, जिसमें होमलोन, हाउस टैक्स पर छूट दी जाएगी। जिससे जब जनसंख्या कम होगी तो जरूरी सुविधायें भी उपलब्ध होंगी; पानी की किल्लत कम होगी, बिजली की खपत कम होगी, रोजगार मिलेंगे, प्रदूषण नहीं होगा, शिक्षा सभी को मिलेगी।

मैं अंकिता भंडारी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।

पुलकित आर्य और उसके जैसे बहुत से उत्तराखंड के लोग ही प्रदेश मे शोषण की पटकथा लिख रहे हैं।
सख्त जनसंख्या नियंत्रण एवं भू-कानून के बाद ही सुशासन संभव है। मैं उत्तराखंड के मा० मुख्यमंत्री से निवेदन करती हूँ कि सख्त जनसंख्या नियंत्रण एवं भू-कानून, यह दोनों कानून सख्ती से पूरे उत्तराखंड में लागू करने की कृपा करें और एक सुंदर उत्तराखंड की संरचना करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!