Breaking News :
>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

माँ गर्जिया देवी मन्दिर की पहाड़ी में आयी दरार के बेहतर एवं स्थाई उपचार के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उठाया कदम

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार, रामनगर/हल्द्वानी (सूचना)। रामनगर से 14 किमी० की दूरी पर स्थापित ऐतिहासिक माँ गर्जिया देवी मन्दिर जो कि पहाड़ी पर स्थापित है, में आयी दरार के बेहतर एवं स्थाई उपचार के लिए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कदम उठाया है। उन्होंने प्रो० सत्येन्द्र मित्तल विभागाध्यक्ष सिविल इंजीनियरिंग विभाग आईआईटी रूड़की को पत्र प्रे षित किया है। जिलाधिकारी ने प्रो0 मित्तल को प्रेषित पत्र में उल्लेख किया है कि गर्जिया देवी मन्दिर ऐतिहासिक एवं पौराणिक होने के कारण स्थानीय निवासियों एवं अन्य लोगों की मन्दिर से आस्था जुड़ी हुई है। मन्दिर में अत्यधिक संख्या में वर्षभर श्रद्वालुओं का आवागमन बना रहता है।
अपने पत्र में जिलाधिकारी ने उल्लेख किया है कि विगत कई समय से गर्जिया मन्दिर की पहाड़ी जिसमे मन्दिर स्थापित है में स्थान-स्थान पर दरारें परिलक्षित हो रही है जिस कारण निकट भविष्य में मन्दिर को खतरा होने की सम्भावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मन्दिर का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व है अतः मन्दिर की पहाड़ी पर दरारोें की जाँच एवं सुरक्षात्मक उपाय किया जाना नितांत आवश्यक है। अतः आपसे अनुरोध है कि शीघ्रता-शीघ्र गर्जिया देवी मन्दिर रामनगर की सर्वे/जाँच करते हुये सुरक्षात्मक उपायों हेतु कार्ययोजना तैयार किये जाने हेतु आईआईटी रूड़की की विशेषज्ञ टीम को रामनगर भेज दें। इस महत्वपूर्ण कार्य पर होेने वाले व्यय का भुगतान जिला प्रशासन द्वारा किया जायेगा।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मन्दिर के संरक्षण के लिए सरकार गम्भीर है। मुख्यमंत्री स्तर से इस महत्वपूर्ण कार्य की समीक्षा की जा रही है। उनके निर्देश पर रूड़की के विशेषज्ञों से सर्वे कराकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। प्रशासन भी इस हेतु तत्पर है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!