Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
राजनैतिक-गतिविधियाँ

लखनऊ: शहर में आज अमित शाह की रैली, शरणार्थी भी रहेंगे मौजूद

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) मंगलवार को राजधानी के बंगला बाजार इलाके के रामकथा पार्क में क्षेत्रीय रैली आयोजित करेगी। रैली के जरिये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीएए को लेकर विपक्षी दलों की हाय-तौबा से पर्दा हटाएंगे। वहीं कार्यक्रम में सीएए से लाभान्वित होने वाले शरणार्थियों की मौजूदगी के जरिये वह सीएए के विरोधियों को करारा जवाब भी देंगे।

सीएए को लेकर विपक्षी दलों के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा की प्रदेश में यह तीसरी रैली होगी। राजधानी के घंटाघर पार्क में मुस्लिम महिलाएं सीएए के विरोध में धरना दे रही हैं। लिहाजा सीएए के समर्थन में अपनी रैली को धार देने और विरोधियों के झूठ को बेनकाब करने के लिए भाजपा ने मुकम्मल व्यवस्था की है।

विपक्षी दलों को अंगूठा चिढ़ाने के लिए रैली में सीएए से लाभान्वित होने वाले शरणार्थी भी होंगे जिनमें से कुछ अमित शाह का अभिनंदन भी करेंगे। रैली को अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ.दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता इस रैली में जुटेंगे।

रैली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसकी तैयारियों की बागडोर खुद भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने थामी। सोमवार को उन्होंने रैली स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक की। बैठक में अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, राज्यमंत्री मोहसिन रजा तथा रैली की व्यवस्था से जुड़े सभी प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

इससे पहले भाजपा सीएए के समर्थन में 18 जनवरी को वाराणसी और 19 तारीख को गोरखपुर में रैली आयोजित कर चुकी है। लखनऊ रैली के बाद 22 जनवरी को मेरठ और कानपुर में क्षेत्रीय रैलियां होंगी। मेरठ की रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तो कानपुर की रैली को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर संबोधित करेंगे। वहीं 23 जनवरी को आगरा में होने वाली क्षेत्रीय रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य वक्ता होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!