Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

“कश्मीर के युवाओं को बात समझ आ गई, पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा” : लेफ्टि. जनरल डीपी पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, श्रीनगर। घाटी में अब आतंकवाद समाप्ति की ओर है। बहुत जल्दी कश्मीर के हालात पहले की सामान्य व शांतिपूर्ण होंगे। यहाँ के युवाओं को अब यह बात समझ आ गई है कि पाकिस्तान उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहा है। कश्मीर के नाम पर उन्हें बली का बकरा बनाया जा रहा है। वे अब आतंकवाद के रास्ते पर नहीं बल्कि एक सामान्य जीवन की तलाश में हैं।

उपरोक्त कथन चिनार कोर के जीओसी लेफ्टनेंट जनरल डी.पी. पांडे का है। उन्होंने कहा कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कश्मीर में आतंकियों की भर्ती में काफी कमी आई है। आतंकवादी संगठन अपने सहयोगियों की मदद से युवाओं को कथित जेहाद का पाठ पढ़ाकर संगठनों में भर्ती करने का प्रयास कर रहे हैं परंतु अब युवा उनकी बातों में न आकर एक आम नागरिक का जीवन जीने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

विदित रहे कि पिछले दिनों सुरक्षाबलों ने घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के बहुत बड़े माड्यूल का भंडाफोड़ किया था। ये लोग स्कूल-कालेजों के छात्रों को संगठन में शामिल करने का काम करते थे। इन ओवर ग्राउंड वर्करों से पूछताछ के आधार पर और भी कई गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे ने कहा कि पिछले सालों से तुलना करें तो घाटी में आतंकी संगठनों की भर्ती में कमी दर्ज की गई है। यही नहीं कश्मीर में जो आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं, उनके अधिकतर शीर्ष कमांडर मारे जा चुके हैं। ये संगठन बिना किसी शीर्ष कमांडर के होने की वजह से, लगभग समाप्ति की ओर हैं। इनकी संख्या भी काफी कम हुई है। कश्मीर के लोग दो सालों में घाटी के बदलते हालात से खुश हैं। वे अब अमन व शांति के साथ जीना चाहते हैं।

जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे ने कहा कि सब देख पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है। कश्मीर में आतंकवाद की जड़े मजबूत करने के लिए वह जीतोड़ प्रयास कर रहा है। सेना दुश्मन के हरेक नापाक इरादे का सामना करने को तैयार है। घाटी में मौजूद आतंकवादियों का सफाया करने के साथ-साथ हमारे जवानों ने सीमा पर घुसपैठ रोधी ग्रिड और मजबूत किया है। हालांकि आतंकवादी संगठन भी निरंतर इस प्रयास में हैं कि वे किसी तरह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करें और यहां हमलों में तेजी लायें। उन्होंने यह भी बताया कि अपने सामने विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए हमें भी विकसित होने की आवश्यकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!