Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
उत्तराखण्डदेहरादून

लोस चुनाव 2024- अधिकृत कूड़ा उठान वाहनों पर प्रसारित होंगे मतदाता जागरूकता जिंगल 

सभी नोडल अधिकारियों आपसी समन्वय से कार्य करें -सोनिका,डीएम

प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश के बाद भी सत्रह विभागों ने नहीं दी कार्मिकों की सूची

 1880 पोलिंग पार्टी के साथ 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी

देहरादून। अधिकृत कूड़ा उठान वाहनों पर मतदाता जागरूकता जिंगल का होगा प्रसारण। डीएम सोनिका ने कहा कि स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाता जागरूकता वैन नियमित तौर पर चलाई जाय। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों  को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी नोडल निर्वाचन में अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें तथा उसके अनुरूप चेकलिस्ट तैयार करें। साथ ही कार्मिकों एवं उपकरणों की समय पर मांग कर लें।

निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती की कोई गुंजाइश नही होती है इसके लिए सभी अधिकारी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने कहा कि  सभी नोडल अधिकारियों  आपसी समन्वय से कार्य करें। जिलाधिकारी ने स्वीप एक्टीविटी के तहत् नगर निगम/नगर निकाय के कूड़ा उठान वाहनों पर जिगंल प्रसारित करने तथा वोटर जागरूकता वैन चलाएं के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन अधिग्रहण की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक सेवा वाले विभागों के वाहनों को अधिग्रहण से मुक्त रखने के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि निर्वाचन की विभिन्न गतिविधि हेतु चलाई जा रही पत्रावली को त्वरित उचित स्तर पर प्रस्तुत करें इस कार्य में किसी प्रकार का विलम्ब न हो। जिला निवार्चन अधिकारी/जिलाधिकारी ने कार्मिकों के सम्बन्ध में स्थिति की जानकारी लेने पर नोडल अधिकारी कार्मिक ने बताया कि जनपद में 1880 पोलिंग बूथ पर 1880 पोलिंग पार्टी के साथ ही 193 पोलिंग पार्टी रिजर्व में रहेंगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों हेतु रिजर्व कार्मिक सहित कुल 10380 कार्मिकों की आवश्यकता होगी। जोनल मजिस्ट्रेट 39 जोनल तथा 223 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे ।

इसके अतिरिक्त 10 प्रतिशत् जोनल एव 10 प्रतिशत् सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। अभी तक जिला निर्वाचन कार्यालय को 9 हजार से अधिक कार्मिकों का विवरण प्राप्त हो गया है। सत्रह विभागों ने अभी तक भी कार्मिकों का डाटा नही दिया है, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्मिकों का आयोग की गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षण समय सारणी बनाते हुए प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री झरना कमठान, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!