Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कला

उत्तराखंड के अनाजों के महत्व को दर्शाता है लोकपर्व रूटल्या त्यौहार, आओ मिलकर मनाए इस बार !

साभार : हरीश कंडवाल ‘मनखी’, साहित्यकार/कवि

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों से जहाँ लोग पलायन कर गए, साथ में यहाँ से संस्कृति, लोक पर्व भी पलायन करते चले गए। आज उत्तराखंड के मूल निवासी अपने मूल लोक पर्वों को भूलकर बाजारी पर्वों की ओर अग्रसर हो गए हैं, जबकि उत्तराखंड के लोक पर्व वहाँ के समाज, प्रकृति, भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार होते थे। आज के परिदृश्य में हम आधुनिकता की और बढ़ते जा रहे हैं। अपने लोकपर्वों को भूलते जा रहे हैं जबकि हमारे सारे लोक पर्व हमको सीधे प्रकृति से जोड़ते हैं, चाहे हरेला हो, घी संक्रांति हो, रूटल्या त्यौहार हो या अन्य कोई भी पर्व हो।
आज सभी लोग हरेला पर्व, फूलदेई जैसे लोकपर्वों को धूम-धाम से मना रहे हैं, लेकिन एक पर्व ऐसा भी है जिसे हमने पूर्ण रूप से भुला दिया। जी हाँ, आज हम बात कर रहे हैं लोक पर्व रूटल्या त्यौहार की।

कब और कैसे मनाया जाता है रूटल्या त्यौहार

आषाढ़ मास के अंतिम दिन सावन माह की संक्रांति हरेला पर्व से एक दिन पहले मनाया जाने वाला लोक पर्व रूटल्या त्यौहार अब शायद ही किसी को याद हो। यह मुख्यतः गढ़वाल के कुछ जगहों पर मनाया जाता है। इस लोक पर्व को मनाने के पीछे कई जनश्रुतियां हैं, हमारे पूर्वज भले ही वैज्ञानिक नहीं थे लेकिन व्यवहारिक ज्ञान उनका उच्चकोटि का था।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में होली के बाद ऐसा कोई लोक पर्व नहीं मनाया जाता था जो स्थानीय हो, यह बरसात के समय का शुरू होने वाला पहला लोकपर्व था। जब गेँहू जौ की फसल कटने के बाद खेतो में मंडुवा, झंगोरा, कौणी आदि की फसल की बुवाई हो जाती थी। गेंहू के फसल होने के बाद नई फसल से प्राप्त नए गेंहू के आटे को उपयोग में नहीं लाया जाता है, क्योंकि नए गेंहूँ के आटे को खाकर पेट लग जाता था (ख़राब हो जाता था), अतः किसान तीन माह बाद इसके आटे का उपयोग करते थे। साथ ही आषाड़ माह में दलहनी फसल जिसमें गहथ, उड़द, लोभिया, सूंट आदि कि फसल खेतो में बो देते थे, इन दलहनी फसलों के बीज से जो बच जाता था, उसका नए गेंहूँ के आटे की रोटी को गहथ, लोभिया सूंट आदि को पीसकर उसके मसीटे को रोटी के अंदर भरकर स्वाले या भरी रोटी बनाई जाती थी। गेंहू के आटे से रोट बनाकर काश्तकार अपने क्षेत्रपाल देवता या वन देवता जो उनके पशुओं कि रक्षा करता था उनको चढ़ाया जाता था।

इस दिन परिवार के लोग सब साथ मिलकर उड़द, गहथ, रयान्स, लोबिया जो भी दाल घर पर उपलब्ध हो उसकी पुडिंग से भरी रोटी बनाकर घी के साथ खायी जाती है क्योंकि अब तक सभी प्रकार की दालें खेतों में बौ दी जाती हैं और खेतों में दाल की नई फसल भी तैयार होने लगती है।

इसी तरह एक और लोक मान्यता है, मानी जाती है कि पहाड़ी क्षेत्र में खरीफ़ की फ़सल में कौणी (एक प्रकार का पहाड़ी अनाज), यह त्यौहार कौणी की बाल आने के उपलक्ष्य में मनायी जाती है। कहते हैं कि कोणी की बाल हमेशा सावन की संक्रन्ति से पहले आ जाती है।

एक ओर बरसात में जब सभी प्रकार के अनाज के बीज मौसम की नमी के कारण उगने लगते हैं (बीजों का जर्मिनेशन) तो हमारे कुछ शाकाहारी पक्षी जैसे गौरैया, घुघुती आदि पक्षियों के लिए भोजन का अकाल हो जाता है तब यही कौणी प्रकृति में उनके भोजन का एक मात्र सहारा होती है।

पूर्व में सावन के पवित्र मास में इन पक्षियों को जिमाने का भी प्रचलन हमारे पहाड़ी क्षेत्रों में खूब था। इनके भोजन की व्यस्था के लिए लोग अपने आँगन में इन पक्षियों के लिये अनाज के दाने डाल कर चुगाते थे। आज जहाँ गौरैया को बचाने की एक मुहीम लोग चला रहे हैं, वहीं हमारे ये लोक पर्व पहले से प्राकृतिक सन्तुलन को बनाये रखने में सहायक थे।

हमें बस इतना करना है

इस साल रूटल्या त्यौहार 16 जुलाई 2023 को है। हम सभी उत्तराखंड के लोग इस त्यौहार को अपने उत्तराखंड के अनाजों एवं भू-कानून से जोड़ते हुए मना सकते हैं। हम सभी लोग 15 जुलाई को अपने घरों में उत्तराखंड के दलहनी अनाजों जैसे गहथ, सूंट, लोभिया, तोर आदि जो भी उपलब्ध हो उसके स्वाले या भरी रोटी बनाकर परिवार के साथ बैठकर खायें एवं इस दिन सभी लोग इस मुहिम के साथ उत्तराखंड में भू-कानून के सम्बंध मे अपने पैतृक आवास एवं भूमि की फ़ोटो सोशल मीडिया के माध्यम से स्वाले या भरी रोटी के साथ शेयर कर इस लोकपर्व को पुनः जीवित करते हुए अपने अनाज एवं भू-कानून की आवश्यकता को प्रदर्शित कर सकते हैं, क्योकि इन लोकपर्वों को आगे की पीढ़ियों को हमने क्रिएटिव बनाकर सौंपना है।

आइये ! आप भी इस मुहिम को सफल बनाइये, अपने लोकपर्व को उत्तराखंड के अनाजों एवं भू-कानून से जोड़कर इसे आगे बढ़ाइए। भूले हुए लोकपर्व को पुनः संचारित करें। साथ ही अपने-अपने परिचितों से इस लोकपर्व को मनाने की अपील करें।

—————–हरीश कंडवाल मनखी की कलम से।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!