Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव 2019: देवभूमि में सियासी समर को तैयार भाजपा की फौज

देहरादून। लोकसभा की पांच सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा ने चुनावी बिसात पर सभी गोटियां फिट कर दी हैं। किस कार्यकर्ता को कब क्या करना है, यह उन्हें बता दिया गया है। सियासी समर के लिए सांगठनिक स्तर पर बूथ से लेकर संसदीय क्षेत्र के लिए अलग-अलग ब्ल्यू प्रिंट तैयार किया गया है। इसके तहत विभिन्न मोर्चों के लिए करीब पांच लाख कार्यकर्ताओं की फौज तैयार है, जो प्रांतीय नेतृत्व से झंडी मिलते ही चुनाव प्रचार में जुट जाएगी। यह न केवल योजना है, बल्कि इसमें मॉनीटरिंग भी साथ-साथ जुड़ी है। यानी ग्रास रूट पर कब किसने क्या काम किया, इसकी पल-पल की खबर प्रांतीय नेतृत्व के पास रहेगी। पार्टी ने ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के साथ अपने इस चुनावी प्रबंधन को तैयार किया है। इसमें भी सबसे अहम किरदार पन्ना प्रमुख होंगे, जिनकी तादाद करीब साढ़े तीन लाख के आसपास है।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए खासा महत्वपूर्ण है। 2014 के चुनाव में भाजपा ने यहां की पांचों सीटों पर कब्जा जमाया था और इस मर्तबा उसके सामने ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। ऐसे में पार्टी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। यही कारण भी है कि उसने चुनाव प्रबंधन के लिए करीब दो माह पहले से ही धरातल पर तैयारियां शुरू कर दी थीं।

राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के मूलमंत्र पर चलते हुए चुनाव के लिए प्रबंधन किया गया है। इसके तहत पार्टी की सबसे निचली और सबसे अहम इकाई है बूथ। इस लिहाज से भाजपा ने राज्य के 11235 बूथों के लिए बनी बूथ कमेटियों को सक्रिय कर दिया है। इन कमेटियों में सदस्यों की संख्या है 123585। बूथ कमेटियों के सदस्यों में हर बूथ की वोटर लिस्ट के हर पन्ने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है, जिन्हें पन्ना प्रमुख के नाम से जाना जाता है। प्रदेशभर में साढ़े तीन लाख के करीब पन्ना प्रमुखों की तैनाती की गई है और इन्हीं के कंधों पर सबसे अधिक भार है। हर पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के मतदाताओं की न सिर्फ चिंता करेगा, बल्कि उन्हें मतदान के दिन बूथ तक लाने को प्रेरित भी करेगा।

बूथ कमेटियों व पन्ना प्रमुखों के बाद शक्ति केंद्रों पर भी बड़ी जिम्मेदारी है। छह बूथों पर एक शक्ति केंद्र है। इनकी कुल संख्या है 1860 और प्रत्येक में छह-छह सदस्य हैं। इस लिहाज से यह संख्या बैठती है 11160। इन पर बूथ कमेटियों व पन्ना प्रमुखों को लगातार बूस्टअप का जिम्मा है। इसके बाद पार्टी की कुल 228 मंडल इकाइयों के 10260, जिला इकाइयों के 630, 70 विधानसभा क्षेत्र के 1120 और पांच लोकसभा क्षेत्र इकाइयों के 100 पदाधिकारी व सदस्य भी चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। मंडल व जिला इकाइयों में 45-45 और विस कमेटी में 16 और लोस कमेटी में 20 पदाधिकारी व सदस्य होते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बूथ से लेकर लोस क्षेत्र कमेटियों के कार्यों की मॉनीटरिंग भी की जा रही है। वे कब और क्या कार्य कर रही हैं, इसका पल-पल का ब्योरा प्रांतीय नेतृत्व के पास पहुंचेगा, ऐसी व्यवस्था की गई है। बताया गया कि प्रत्याशियों के नाम का एलान होने पर प्रांतीय नेतृत्व से निर्देश मिलते ही बूथ स्तर तक की सभी इकाइयों के कार्यकर्ता तुरंत मिशन में जुट जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!