Breaking News :
>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
देश

लॉकडाउन: फिलहाल फैसला नहीं, लेकिन बढ़ सकता है लॉकडाउन

उच्च स्तरीय मंत्रिमंडलीय समूह (जीओएम) की बैठक में लॉकडाउन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया कि इस हफ्ते स्थिति देखने के बाद ही लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जाएगा। लेकिन कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या और राज्यों की ओर से उठती मांग को देखते हुए लॉकडाउन को 14 अप्रैल के बाद भी कुछ दिन और बढ़ाया जा सकता है। ध्यान देने की बात है कि सरकार लॉकडाउन को खत्म करने को लेकर एक विस्तृत प्लान पर विचार कर रही है, ताकि कोरोना को फैलने से रोका भी जा सके और देश के बाकि हिस्से में आर्थिक गतिविधियों को शुरू भी किया जा सके।

रक्षामंत्री के निवास पर हुई मंत्रिमंडलीय समूह की बैठक

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर मंत्रिमंडलीय समूह की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान के साथ अन्य मंत्री मौजूद थे। बैठक में देश में कोरोना वायरस के मौजूदा हालात को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। लेकिन 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या खत्म करने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा अभी नहीं लिया गया फैसला

बाद में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने साफ किया कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अंतिम समय में हालात को देखते हुए ही कोई फैसला लिया जाएगा। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों की ओर से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग के बारे में पूछे जाने पर लव अग्रवाल ने साफ-साफ कुछ भी बोलने से मना कर दिया। जबकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन को कोरोना को रोकने में सफल बताते हुए इसका फैसला केंद्र सरकार पर छोड़ दिया है।

राजनीतिक दलों के नेताअों से पीएम मोदी आज करेंगे चर्चा

जबकि केरल ने लॉकडाउन को अचानक खत्म करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से हटाने की सलाह दी है। राज्यों की ओर से बढ़ती मांग को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार लॉकडाउन को कुछ और दिनों के लिए बढ़ा सकती है है। लेकिन यह निर्णय देश हित और सभी राजनीतिक दलों को भरोसे में लेकर ही किया जाएगा। ध्यान देने की बात है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं के साथ कोरोना के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके पहले प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों के साथ इस मुद्दे पर दो बार चर्चा कर चुके हैं। 14 अप्रैल के पहले वे मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर चर्चा कर सकते हैं।

तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र भी एक्‍सटेंशन के पक्ष में

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केरल यूनिट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर लॉकडाउन तीन सप्‍ताह के लिए बढ़ाने की मांग की है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी लॉकडाउन के दो सप्ताह बढ़ाने का अनुरोध किया है। महाराष्‍ट्र सरकार ने कहा है कि वह केंद्र से निर्देशों और डब्ल्यूएचओ की एडवायजरी का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन पर फैसला 10-14 अप्रैल के बीच कर लिया जाएगा। कर्नाटक सीएम बीएस येदियुरप्‍पा ने भी कहा है कि अभी जैसे हालात हैं, मुझे नहीं लगता लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्‍म होगा। यह तभी खत्‍म होगा जब लोग पूरी तरह कोऑपरेट करेंगे और घरों से नहीं निकलेंगे। उत्‍तर प्रदेश में भी लॉकडाउन हटाने की संभावना कम ही है।

कई राज्य 14 के बाद भी लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं

दिल्ली, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ ही राजस्थान की सरकार 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन को पूरी तरह से खत्म किए जाने के पक्ष में नहीं है। ज्यादातर सरकारों का मानना है कि यकायक लॉकडाउन हटा दिया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं। ऐसे में वह स्थितियों का आकलन और विशेषज्ञों से विमर्श करेंगी, जिसके बाद ही निर्णय लेंगी। उनका मानना है कि उन जिलों में लॉकडाउन जारी रखा जाएगा, जहां से कोरोना पीडि़तों के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश और हरियाणा ने आरोप लगाया है कि तब्लीगी जमातियों की वजह से हालात ज्यादा बिगड़ गए हैं। उधर, पंजाब सरकार भी 10 अप्रैल इस संबंध में बैठक करेगी, जिससे

शिवराज बोले, जरूरत पड़ी तो बढ़ेगा लॉकडाउन

मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने भी लॉकडाउन जारी रखने का इशारा किया है। उन्‍होंने मंगलवार को समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि लोगों का जीवन ज्‍यादा आवश्‍यक है। अर्थव्‍यवस्‍था फिर से खड़ी की जा सकती है लेकिन अगर लोग मर जाएंगे तो हम उन्‍हें कैसे वापस लाएंगे? इसीलिए अगर जरूरत पड़ती है तो हम लॉकडाउन को बढ़ाएंगे। इस बारे में हालात के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।’ मध्‍य प्रदेश में तेजी से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं।

कोरोना केसों के आधार पर चार कैटेगरी में बंटेंगे राज्य

वहीं कोरोना संक्रमण में किसी नरमी के संकेत नहीं मिलने के बीच सरकार इस मंथन में जुट गई है कि आखिर इससे बाहर आने का रास्ता कैसे बने। फिलहाल जो मेगा प्लान प्रस्तावित है उसके तहत सभी राज्यों को चार कैटेगरी में बांटा जाएगा और उसी हिसाब से अलग-अलग राज्यों या फिर जिलों में लॉकडाउन हटाने और सेवा शुरू करने के बारे में सोचा जा रहा है। इनमें ज्यादा एक्टिव कोरोना वाले इलाकों में लॉकडाउन से छूट नहीं दी जाएगी। लेकिन जिन राज्यों में पिछले सात दिन से कोरोना का कोई भी मामला सामने नहीं आया हो, वहां राहत मिल सकती है। नए केस आने की स्थिति में नए सिरे से प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं।

यह तो तय है कि लॉकडाउन एक साथ खत्म नहीं होगा

ध्यान देने की बात है कि 24 मार्च की मध्यरात्रि से पूरे देश में तीन हफ्ते के लिए लागू लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। यह तो तय है कि लॉकडाउन एक साथ खत्म नहीं होगा। कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के बाद सोमवार को मंत्रियों के साथ चर्चा में भी प्रधानमंत्री ने यही संकेत दिया।

सूत्रों के अनुसार, एक्जिट प्लान का जो ड्राफ्ट तैयार है उसके अनुसार राज्यों की कैटेगरी कोरोना ग्रसित लोगों की संख्या के आधार पर तय होगी। वहां प्रति 10 लाख जनसंख्या पर मरीजों की संख्या कितनी है। मानक का एक आधार यह भी होगा कि पिछले सात दिन में कोरोना का कोई केस सामने आया है या नहीं। अधिक जिलों वाले बड़े राज्यों और छोटे राज्यों के लिए मानकों में फेरबदल किया जाएगा। इन मानकों के आधार पर राज्यों को चार कैटेगरी में रखा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!