Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

15 अगस्त तक गंगोत्री धाम में लॉकडाउन, तीर्थ पुरोहित करेंगे पूजा

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित, साधु-संत और स्थानीय निवासियों ने आज से आगामी 15 अगस्त तक धाम में लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है। इस अवधि में किसी भी बाहरी व्यक्ति को गंगोत्री धाम में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। गंगोत्री मंदिर समिति की ओर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को भी इस आशय का पत्र भेज दिया गया है। उधर, जिलाधिकारी ने कहा कि गंगोत्री मंदिर चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के अधीन है। इसलिए तीर्थ पुरोहितों की ओर से आए पत्र के संबंध में उपजिलाधिकारी को उनके साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही देवस्थानम बोर्ड के सीईओ के निर्देशों के क्रम में कदम उठाने को भी कहा गया है।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि उत्तरकाशी जिले समेत प्रदेश और देश में जिस तरह कोरोना संक्रमण फैल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। तीर्थ पुरोहित, साधु-संत और स्थानीय निवासियों ने इसे लेकर गहन मंथन किया। इसी के बाद धाम में आज से 15 अगस्त तक पूरी तरह लॉकडाउन रखने का निर्णय लिया गया। इसके तहत मंदिर में होने वाली दैनिक पूजा में भी सीमित संख्या में पुरोहित शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने जिस तरह अमरनाथ यात्रा और कांवड़ यात्रा को स्थगित किया, उसी तरह चारधाम यात्रा को भी स्थगित रखा जाना चाहिए था।

मोरी बाजार में 15 दिन का स्वत: लॉकडाउन

मोरी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से व्यापारियों और ग्रामीणों में दहशत है, जिसके चलते व्यापार मंडल मोरी ने निर्णय लिया है कि मोरी बाजार में 28 जुलाई से अगले 12 अगस्त तक 15 दिन का लॉकडाउन रहेगा। केवल आवश्यक सेवाओं के प्रतिष्ठान ही खुले रहेंगे। मंगलवार से व्यापारियों ने मोरी बाजार में लॉकडाउन शुरू कर दिया है। व्यापारियों की ओर से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को ज्ञापन भेजा गया। इसके साथ ही व्यापारियों ने उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी के साथ बैठक की।

व्यापारियों ने सतलुज जल विद्युत परियोजना और जेपी कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आने वाले कंपनी के मजदूर बिना क्वारंटाइन के सीधे काम में जुट रहे हैं। बाद में वहीं कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि उन्होंने आम सहमति से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। उनकी प्रशासन से मांग है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। व्यापारियों ने कहा कि मोरी क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 की सैंपलिंग की व्यवस्था तक नहीं की है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मोरी में चिकित्सकों की टीम भेजी जाए। साथ ही संदिग्धों में कोरोना संक्रमण जांच के लिए उनके सैंपल लिए जाएं।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष महावीर राणा, महामंत्री मुकेश, राजेन्द्र रावत, दुर्गेश्वर लाल, गुमान सिंह पंवार, अनिल पंवार, प्रदीप डोभाल आदि मौजूद थे। वहीं, उत्तरकाशी के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने बताया कि परियोजना क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है। साथ ही आने-जाने वालों की जांच की जा रही है। कंपनी के 50-50 श्रमिकों के प्रतिदिन सैंपल लिए जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!