Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत आज की गई विभिन्न गतिविधियाँ

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून, मंगलवार, 28 अप्रैल, 2020 (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद में जो क्षेत्र कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत हाॅट स्पाॅट के रूप में चिन्हित किये गये हैं, ऐसे क्षेत्रों में खाद्यान एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की निरन्तर आपूर्ति की जा रही है। ऐसे क्षेत्रों में जनमानस को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसके लिए जगह-जगह पर कन्ट्रोलरूम के नम्बर फ्लैश किये गये तथा पोस्टर भी लगाये गये हैं। यदि किसी को कोई इमरजैंसी हो तो वे काॅल कर सकते है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों से आने वाले किसी भी रोगी का उपचार कोविड चिकित्सालय में ही किया जा रहा है तथा हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों से लाये जाने वाले रोगियो के लिए स्पेशल एम्बुलेंस का उपयोग किया जाता है।
कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 95 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 74, भोजन के लिए 2, राशन हेतु 16 एवं मेडिकल सहायता हेतु 2 एवं अन्य 1 काॅल प्राप्त हुई।

जनपद में आज विभिन्न उद्योग गतिविधियों  हेतु 3 औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के कुल 351 कार्मिकों को पास निर्गत किये गये हैं।जनपद में मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 403 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 3612 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

जनपद के चकराता, कालसी, विकासनगर, सहसपुर एवं डोईवाला विकासखण्ड की 18 ग्राम पंचायतों में आज कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान के साथ ही साफ-सफाई एवं सेनिटाईजेशन का कार्य किया गया। इसी क्रम में जनपद में बनाये गये राहत शिविरों में ठहराये गये व्यक्तियों में से आतिथि तक 85 व्यक्तियों/ श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। कोराना वायरस संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत 77 व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें, त्रिशला जैन धर्मशाला विकासनगर एवं कलाउड वैडिंग प्वांईट हबर्टपुर में बनाये गये राहत शिविर में ठहराये गये व्यक्तियों को जिला होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ० जे.एल. फिर्मल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2706 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

आज मोबाईल एटीएम वैन कारगीग्रान्ट क्षेत्र में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रही। कल 29 अपै्रल 2020 मोबाईल एटीएम वैन लक्खीबाग एवं आजाद कालोनी में जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी।

‘‘दून हैप्पी मील्स’’ में संरचना समिति निरंजनपुर द्वारा 25 अन्नपूर्णा किट, 200 मास्क, 100 गलब्स एवं परफैक्ट वेल्यू शिमला बाईपास द्वारा 5 अन्नपूर्णा किट तथा श्री राजेन्द्र राजपूत कारगी द्वारा 65 भोजन के पकैट उपलब्ध कराये गये । शिवालिक रेशमी ऊनी खादी वस्त्र कताई-बुनाई संस्थान देहरादून द्वारा 300 मास्क एवं माया खादी ग्रामोद्योग संस्थान देहरादून 500 मास्क जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 2523 निराश्रित पशुओं जिसमें 1824 श्वान, 640 गौवंश एवं 59 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3070 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी कोतवाली दून में 700, थाना प्रेमनगर में 117, थाना रायपुर में 400, थाना कैन्ट में 100, थाना पटेलनगर में 900, तहसील सदर में 153, थाना बसन्त विहार में 400, थाना राजपुर में 50, थाना नेहरू कालोनी में 150, तहसील मसूरी में 100 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।

जनपद के देहरादून शहरी क्षेत्र में  4 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 17 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 87.36 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 40, मुस्लिम कालोनी, लक्खीबाग में 32, आजाद कालोनी में 39 तथा कारगीग्रान्ट में 14 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 675, लक्खीबाग क्षेत्र में 659, आजाद कालोनी में 939 तथा कारगीग्रान्ट में 803 उपभोक्ताओं को खाद्यान उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त 20 बीघा कालोनी ऋषिकेश में 1 मोबाईल वैन के माध्यम से खाद्यान एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा 1 मोबाईल वैन से  फल-सब्जिया उपलब्ध कराई गई साथ आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु डिमांड भी प्राप्त की गयी। दुग्ध विकास विभाग द्वारा आज भगत सिंह कालोनी, लक्खीबाग, कारगीग्रान्ट एवं आजाद कालोनी एवं 20 बीघा कालोनी ऋषिकेश में 1200 ली0 दूध विक्रय किया गया।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून,  गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय देहरादून, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर देहरादून, शिल्पा प्रोडक्शन,, ग्लोबल गाॅडमदर फाउंडेशन राजपुर रोड, अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 6435 व्यक्तियों को  भोजन के पैकेट वितरित किये गये जिनमें, 1 वरिष्ठ नागरिक एवं 40 विद्यार्थी, दीपनगर में 1000, थाना पटेलनगर में 1000, चकशाह नगर में 1000, चैकी आराघर में 300, चौकी पटेलनगर में 550, धारा चौकी में 500, कारगी काली मन्दिर में 150, बंजारावाला में 130, मच्छी बाजार में 20, नवादा में 55, आईटी पार्क में 80, अजबपुर में 80, कौलागढ में 2, इन्दिरा नगर चौकी में 200, ट्रांस्टपोर्ट नगर में 250, नगर निगम में 250, बाईपास चौकी में 150, घण्टाघर में 40, किशननगर में 17, स्पोर्टस कालेज में 200, आईएसबीटी चौकी में 100, परेडग्राउण्ड में 20, चन्द्रबनी में 110, चैयला में 90, गौतमकुण्ड में 50, कावंली में 20 तथा ब्रहा्रमपुरी में 30 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!