Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सोमेश्वर विधानसभा के स्याही देवी मंडल पहुँची स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, रोड शो कर जताया जनता का धन्यवाद

दोलाघाट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुँच मंत्री रेखा आर्या ने लिया महादेव का आशीर्वाद, शिव महापुराण का किया श्रवण

कैबिनेट व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने किया तल्ली रियूनी से लावासी तक लिंक रोड का लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2023, रविवार, सोमेश्वर(अल्मोड़ा)। आज सोमेश्वर विधानसभा प्रवास के दौरान कैबिनेट मंत्री व स्थानीय #विधायक रेखा आर्या स्याही देवी मंडल के दोलघाट क्षेत्र पहुँची। यहाँ पहुँचकर मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा चुनाव में भारी मतों से उन्हें जीताने पर स्थानीय जनता का रोड शो कर धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग एवं बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत में बूथ, सेक्टर, मंडल, महानगर, जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है, साथ ही कहा कि दिन रात परिश्रम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के बदौलत ही प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनकी जीत सिर्फ उनकी नही बल्कि आप सभी क्षेत्रवासियों की है। उन्होंने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व मिला है, जो देशवासियों को कठिन परिस्थितियों से सहजता के साथ बाहर निकालने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में आज प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कैबिनेट व क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या ने किया तल्ली रियूनी से लावासी तक लिंक रोड का लोकार्पण किया

वही आज अपनी सोमेश्वर विधानसभा के स्याही देवी मंडल पहुँची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर “तल्ली रियूनी से लावासी” तक लिंक रोड का लोकार्पण किया। इस लिंक रोड का निर्माण कार्य रूपये 88.47 लाख में पूर्ण हुआ जो कि 1800 मीटर का है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस लिंक रोड के बन जाने से दोनों गाँवों में आवागमन करने वाली जनता को लाभ होगा।

दोलाघाट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुँच मंत्री रेखा आर्या ने लिया महादेव का आशीर्वाद, शिव महापुराण का किया श्रवण

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या दोलाघाट स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुँची, जहाँ उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया और शिव महापुराण में सम्मलित हुई।उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ का आशीर्वाद इस क्षेत्र में बना रहे। ऐसे कार्यक्रमों से ग्राम में धार्मिक माहौल बनता है, जिससे की ग्राम में आ रही कठिनाईयाँ भी दूर होती है। स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संसार में जब तक सत्यधर्म है तब तक सृष्टि है। जब संसार में असत्य धर्म का माहौल होता है तब इस सृष्टि को बचाने के लिए स्वंय प्रभु आ जाते है और असत्य धर्म का नाश कर करते है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, जिला मंत्री दीपक कन्नू शाह, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ग्राम प्रधान पूरन अधिकारी, महेंद्र बिष्ट, देवेंद्र नयाल सहित पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!