Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

एलओसी पर पाकिस्तान को करारा जवाब, दो पाकिस्‍तानी सैनिक ढेर

बारामुला में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे उड़ी सेक्टर (uri sector) के अग्रिम हिस्सों में गुरुवार को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में चार वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया और दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। भारतीय सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सूत्रों की मानें तो सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिकों के घायल अथवा मारे जाने की सूचना है जबकि एक चौकी को भारी नुकसान पहुंचा है। बीते 25 दिन में उड़ी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन की चौथी घटना है।

सूत्रों ने बताया कि शाम करीब चार बजे पाकिस्‍तानी सैनिकों ने उड़ी सेक्‍टर में आकरण ही एलओसी के अग्रिम हिस्सों में भारत के सिलीकोट, चुरुंडा, ढकीकोट, नांबला, हथलंगा और सटे इलाकों में गोलाबारी शुरू कर दी। प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, पाकिस्‍तानी सेना तोपखाने का इस्तेमाल कर रही है। इस गोलीबारी में भारत का चार वर्षीय बच्चा तौसीफ खटाना गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

घायल बच्चे को ग्रामीणों ने सेना की मदद से शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान सौरा में भर्ती कराया गया है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी ठिकानों पर भारी गोलाबारी की। बताया जाता है कि गोलाबारी देर रात गए तक जारी थी। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना का इमारती ढांचा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके साथ ही पूरे उत्तरी कश्मीर में अग्रिम इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

सेना के फील्ड कमांडरों को पूरी सतर्कता बरतने और पाकिस्‍तान की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो उत्तरी कश्मीर में खराब मौसम के बीच पाकिस्तानी सेना की ओर से की जा रही गोलाबारी की वजह घुसपैठ कराने की कोशिशें हैं। भारतीय सेना की ओर से अग्रिम इलाकों में सभी गश्ती दलों और नाका पार्टियों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

उल्‍लेखनीय है कि बार बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्‍तान की साजिशें कम हो रही हैं और ना ही सीमा पर गोलाबारी थम रही है। इस साल के पहले चार महीनों में ही पाकिस्तानी सेना करीब 1450 बार युद्धविराम का उल्लंघन कर चुकी है। कोरोना के प्रकोप के साथ मार्च माह से आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से इसमें और तेजी आ गई है। पाकिस्‍तान ने मार्च महीने में ही सबसे अधिक 411 बार नियंत्रण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। अप्रैल में भी कमोबेश यही स्थिति रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!