Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान : नंदीग्राम की तरह ही सिंगुर में भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान शाह ताबड़तोड़ कुल चार रोड शो करेंगे। इसके तहत अमित शाह सबसे पहले सिंगुर पहुंचे. जहां वो पार्टी उम्मीदवार रवींद्रनाथ भट्टाचार्य के लिए रोड शो कर रहे हैं। इसके अलावा डोमजूर और हावड़ा मध्य में राजीब बनर्जी के समर्थन में भी रोड शो करेंगे।

अमित शाह के कार्यालय की तरफ ट्वीट कर कहा गया है कि गृह मंत्री पहला रोड शो दोपहर 12 बजे सिंगुर में होगा। दूसरा रोड शो दोपहर 1:35 बजे डोमजूर में होगा। तीसरा दोपहर 3 बजे हावड़ा मध्य में और आखिरी रोड शो शाम 4:40 बजे बेहला पुरबा में होगा। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आठ चरण के मतदान होना है। इसमें से तीन चरण की वोटिंग हो चुकी है। वोटों की गिनती 2 मई को होगी।

विदित रहे कि नंदीग्राम की तरह ही सिंगुर में भी भाजपा ने तृणमूल के ही एक और नेता रवींद्रनाथ भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाया है। नंदीग्राम में भाजपा ने ममता के साथ रहे सुवेंदु अधिकारी को पार्टी में शामिल कर उन्हीं के खिलाफ मैदान में उतारा था। नंदीग्राम की तरह सिंगुर में भी अमित शाह रोड शो की कमान संभालेंगे। नंदीग्राम के रोड शो में शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि इस बार पूरा बंगाल परिवर्तन के मूड में है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!