Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेशमनोरंजन

कोरोना वायरस की जंग से मुकाबला करने के लिए मनोरंजन जगत भी एकजुट

आकाश ज्ञान वाटिका। १४ अप्रैल, २०२०, मंगलवार। कोरोना वायरस से पूरा देश जंग लड़ रहा है और इस जंग से मुकाबला करने के लिए मनोरंजन जगत भी एकजुट हो गया है। कई स्टार्स ने सरकार को आर्थिक मदद दी है तो कई स्टार्स ने डेली वैजेज मजदूरों को मदद दी है। वहीं, कई सेलेब्स तो ऐसे हैं, जिन्होंने लाइट-कैमरा छोड़कर अस्पतालों में जाकर लोगों को इलाज करने का फैसला किया है।

दरअसल, ये लोग पेशे से मेडिकल स्टाफ भी रहे हैं और अब उन्होंने इस संकट की घड़ी में मेडिकल स्टाफ बनकर लोगों की मदद करने का फैसला किया है।

[box type=”shadow” ]शिखा मल्होत्रा

  • शिखा मल्होत्रा ने फिल्म कांचली में संजय मिश्रे के साथ काम किया है और इसके अलावा वो कई अन्य प्रोजेक्ट में भी नज़र आ चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल से 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया हुआ है और नर्स के तौर पर काम भी किया है। अब एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग छोड़कर फिर से नर्स का काम कर रही हैं और कोरोना वायरस के संकट में लोगों का इलाज करने में मदद कर रही हैं। बीएमसी ने शिखा को एप्रूव किया और उन्होंने हिंदूह्रदय सम्राट ठाकरे ट्रॉमा अस्पताल में ड्यूटी दी, जो जोगेश्वरी ईस्ट में है। उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में तैनात किया गया था।[/box]

[box type=”shadow” ]आशीष गोखले

  • आशीष गोखले कई फिल्मों, टीवी शो में काम कर चुके हैं और पिछले महीने तक भी वो शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने अक्षय कुमार की गब्बर इज बैक और मोगरा फूलाला नामक एक मराठी फिल्म में भी काम किया है और कुमकुम भाग्य में भी नज़र आ चुके हैं। आशीष एक प्रशिक्षित डॉक्टर भी हैं, जो जुहू के एक निजी अस्पताल में नौकरी भी करते हैं। अब कोरोना वायरस के संकट के समय वो पूरी तरह अस्पताल में काम कर रहे हैं। पांच साल पहले गोखले ने मुंबई में बेस बनाया, जहां उन्होंने जुहू के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हुए फिल्मों और टीवी में अभिनय करना शुरू कर दिया।[/box]

[box type=”shadow” ]भाषा मुखर्जी

  • भाषा मुखर्जी भारतीय मूल की मॉडल और डॉक्टर हैं। भाषा मिस इंग्लैंड रह चुकी हैं और लंबे समय से मेडिकल कार्यों से दूर हैं। हालांकि, अब भाषा मुखर्जी ने दोबारा इंग्लैंड जाकर अस्पताल में डॉक्टर के तौर पर काम करने का फैसला किया है। भाषा मुखर्जी मिस इंग्‍लैंड बनने से पहले बोस्‍टन के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर थीं। डर्बी की रहने वाली 23 वर्षीय भाषा के पास स्नातक की दो दो डिग्री हैं। ताज जीतने के बाद वह कई सारे चैरिटी से जुड़े कार्यों की एंबेस्डर के रूप में काम कर रही हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!