Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

शिमला में धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा जनजीवन, बाजारों व मुख्य स्थानों पर दिखने लगी रौनक

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2023, मंगलवार, शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में धीरे-धीरे जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। बीते करीब डेढ़ माह से राजधानी में लगातार हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो गया था, लेकिन बारिश का दौर थमने के बाद अब जनजीवन सामान्य होने लगा है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को शहर के बाजारों व मुख्य स्थानों पर लोगों की आवाजाही अधिक देखने को मिली। सुहावने मौसम में लोगों ने घूमने का लुत्फ उठाया। रिज मैदान सहित मालरोड के अलावा स्थानीय बाजारों में लोगों ने शॉपिंग की। बता दें कि जुलाई-अगस्त माह में हुई भारी बारिश के चलते शिमला व आसपास के स्थानों पर भारी नुक्सान हुआ है और जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध रहीं लेकिन मौसम खुलने के बाद से अब स्थिति सामान्य होने लगी है।

रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजारों में रौनक
आगामी 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली। इस दौरान युवतियों व महिलाओं ने राखी की खरीददारी की। इसके अलावा लोअर बाजार संडे मार्कीट में भी लोगों ने खूब खरीददारी की।

क्षतिग्रस्त सड़कें ठीक करने का कार्य जारी
शिमला शहर सहित अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने का कार्य जारी है। रविवार को अवकाश के बावजूद विभिन्न स्थानों पर सड़कों की मुरम्मत करने का कार्य जारी रहा। इसी बीच यू.एस. क्लब के समीप बारिश के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग की मुरम्मत भी की गई।

प्राकृतिक आपदा के कारण पर्यटन उद्योग खासा प्रभावित
शिमला होटल्स एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के कारण पर्यटन उद्योग खासा प्रभावित हुआ है। होटलों में ऑक्यूपैंसी नाममात्र है और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को रोजाना के खर्च निकालना भी अब मुश्किल हो रहा है।

व्यवसायियों को पर्यटकों का इंतजार
पर्यटन व्यवसायियों व दुकानदारों को अब पर्यटकों के आने का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब धीमा पड़ गया है। ऐसे में आगामी दिनों में पर्यटक एक बार फिर हिमाचल प्रदेश का रुख करेंगे। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों का मानना है कि 15 सितम्बर के बाद शिमला व अन्य पर्यटन स्थलों पर जहां सड़कें बहाल हो जाएंगी, वहां पर्यटकों की आवाजाही में इजाफा हो सकता है। जानकारी के अनुसार वीकैंड पर भी होटलों व अन्य पर्यटन इकाइयों में ऑक्यूपैंसी 2 से 10 प्रतिशत तक रही। जुलाई-अगस्त में होटलों में ऑक्यूपैंसी 30 से 40 प्रतिशत रहती थी और सप्ताह के अंत में यह 70 प्रतिशत तक पहुंच जाती थी लेकिन बीते 2 माह में शिमला में जो परिस्थितियां उत्पन्न हुईं उससे पर्यटन व्यवसायियों को कोरोना काल में लगे लाॅकडाऊन की यादें ताजा होने लगी थीं लेकिन अगले महीने उन्हें बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!