Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्लीराजनैतिक-गतिविधियाँ

केजरीवाल के आरोपों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जताया कड़ा एतराज, लिखा चार पृष्ठों का पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी, 2023, शुक्रवार, नई दिल्ली बीते दिनों दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एलजी पर कई आरोप लगाए थे। अब केजरीवाल के आरोपों पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कड़ा एतराज जताते हुए चार पेजों का एक पत्र लिखा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के हेडमास्टर कहने के आरोपों पर एलजी कहा कि मैं हेडमास्टर के रूप में कार्य नहीं कर रहा हूं। मैं लोगों की आवाज के रूप में काम कर रहा हूं।

एलजी ने लैटर में लिखा, “मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से मेरे संज्ञान में आया है कि आपने पिछले कुछ दिनों में मेरे बारे में कई बयान दिए हैं जो कि गंभीर और अपमानजनक हैं।” जैसे कि आपने कहा, “एलजी कौन है” और “वह कहां से आया” आदि…… इनका उत्तर दिया जा सकता है। यदि आप देश के संविधान को देखें तो इनका जवाब देने की जरूरत नहीं है। आपके बयान निम्न स्तर के हैं।”

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आगे लिखा कि मुझे मुझे मीडिया के जरिए पता चला कि सोमवार,16 जनवरी 2023 को आप विधानसभा छोड़कर अन्य लोगों के साथ मिलकर राजनिवास के बाहर मुझसे मिलने की डिमांड को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद मैंने आपको बुलाया और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मुझसे मिलने आए थे।

एलजी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शिक्षा के दावों पर अंगुली उठाते हुए कहा कि दिल्ली के स्कूलों में बच्चों की संख्या गिरी है जो कि चिंताजनक है। 2013-2014 सत्र में जहां 16.1 लाख बच्चे पंजीकृत हुए थे वहीं, 2019-20 सत्र में 15.1 लाख बच्चे पंजीकृत हुए हैं। दिल्ली की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है और छात्रों की संख्या का गिरना निराशाजनक है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!