Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

इंडिया पोस्ट से जुड़ी कुछ अहम बातें – सिर्फ 20 रुपये के भुगतान पर इंडिया पोस्ट में बचत खाता खोला जा सकता है

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। २२ नवम्बर २०१९, शुक्रवार।  कोई भी व्यक्ति सिर्फ 20 रुपये के भुगतान पर इंडिया पोस्ट में बचत खाता खोल सकता है। साथ में उसे एटीएम की सुविधा भी मिलेगी। इस बचत खाते के साथ आपको खाते में मंथली बैलेंस रखने की जरूरत नहीं है, इस खाते में मुफ्त तिमाही खाता डिटेल, एसएमएस के माध्यम से मिनी स्टेटमेंट, क्यूआर कार्ड के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं, आईएमपीएस के माध्यम से तुरंत पैसे भेजने की सुविधा भी मिलती है।

इंडिया पोस्ट अपने ग्राहकों को कमर्शियल बैंकों की तरह बचत खाता, फिक्स्ड डिपॉजिट, मंथली इनकम स्कीम, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, रेकरिंग डिपॉजिट (आरडी), किसान विकास पत्र, सुकन्या समृद्धि खाता, आदि की सुविधा देता है।

अगर आप बचत खाता खोलना चाहते हैं, तो आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाना होगा। हम आपको India Post ATM कार्ड के बारे में बता रहे हैं…

  • मौजूदा समय में इंडिया पोस्ट बचत खाते में जमा राशि पर 4 फीसद प्रति वर्ष का ब्याज देता है। यदि ग्राहक नि: शुल्क लेनदेन की निर्धारित संख्या से अधिक लेनदेन करते हैं तो उन्हें इसके लिए शुल्क देना होगा।
  • इंडिया पोस्ट एटीएम कार्ड के जरिये प्रति दिन 25,000 रुपये तक की नकद निकासी की जा सकती है। एक बार में 10,000 रुपये की नकद निकासी की जा सकती है। एक खाताधारक प्रति दिन पांच लेनदेन कर सकता है।
  • महानगरों में अन्य बैंकों के एटीएम में लेनदेन करने के लिए इंडिया पोस्ट एटीएम कार्ड का उपयोग करने वाले लोगों को प्रति माह कुल तीन लेनदेन की अनुमति है।
  • इंडिया पोस्ट एटीएम कार्डधारकों को महानगरों के अलावा अन्य शहरों के बैंकों के एटीएम में पांच लेनदेन मुफ्त में करने की अनुमति है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!