Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
देश

देश में कोरोना के मामलों में लगातार आ रही है कमी : रिकवरी दर करीब 94%, लगातार दूसरे दिन कोरोना के 40 हजार से कम नए मामले किए गए दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार। देश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 40 हजार से कम मामले आए हैं। इसके साथ ही कोरोना की रिकवरी दर 94फीसद के पास पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 31,118 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 482 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना का आंकड़ा 94 लाख के पार पहुंच चुका है। स्वास्थय मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 94 लाख 62 हजार 810 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में भी कमी आ रही है। देश में अब 4 लाख 35 हजार 603 एक्टिव केस ही बचे हैं। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 88 लाख 89 हजार 585 हो गई है। भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1 लाख 37 हजार 621 तक पहुंच गया है।

देश में कोरोना की रिकवरी दर करीब 94 फीसद हो चुकी है।  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 41,985 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 93.94% हो गई है। इसके अलावा बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 11,349 मामले कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 4.60% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर 1.45% है।

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में अब तक 14 करोड़े से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सोमवार, 30 नवंबर तक 14,13,49,298 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 9,69,322 टेस्ट कल किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!