Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधायक ही तोड़ रहे कोरोना की रोकथाम को लेकर बनाए गए नियमों को – कांग्रेस विधायक क्वारंटाइन जमातियों से मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल, 2020, बुधवार। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बनाए गए तमाम नियमों को विधायक ही तोड़ रहे हैं। हरिद्वार जनपद में तो ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कलियर से कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद क्वारंटाइन जमातियों से मिलने पहुंच गए। वहीं, झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल भी नियम तोड़ने में पीछे नहीं हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर तमाम एडवाइजरी जारी की गई है, लेकिन जनप्रतिनिधि एडवाइजरी का पालन करने को तैयार नहीं है। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने तो गेस्ट हाउस में जाकर क्वारंटाइन जमातियों का हालचाल जाना। उनके उनके इस दौरे पर सवाल उठ रहे हैं।

पूरे देश में लॉकडाउन है। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को छोड़कर शेष सभी को घरों में रखकर काम करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन कुछ जनप्रतिनिधि एडवाइजरी का पालन नहीं कर रहे हैं। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल तो कभी बैठक ले रहे तो कभी शारीरिक दूरी का उल्लंघन करते हुए पर्यावरण मित्रों के पैरों को धो रहे हैं।

इसी बीच कलियर विधायक फुरकान अहमद भी कलियर में पहुंच गए। यहां गेस्ट हाउस में पहुंचकर उन्होंने क्वारंटाइन हुए लोगों का हालचाल जाना और उनसे बातचीत की। अब सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर कलियर विधायक क्वारंटाइन हुए लोगों का हालचाल फोन से या अधिकारियों से भी जान सकते हैं।

वहीं, इस संबंध में एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि ड्यूटीरत स्टाफ ही क्वारंटाइन लोगों से मिल सकता है। यदि विधायक उन लोगों से मिले हैं तो यह गलत है। इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सम्मान के दौरान नियम ताक पर

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लगातार कहा जा रहा है एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। ऐसे में कई बार अच्छी मंशा के बावजूद कुछ लोगों से इसमें चूक हो रही है। ऐसा ही कुछ मंगलवार को झबरेड़ा नगर पंचायत में भी देखने को मिला।

यहां विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से पर्यावरण मित्रों को नोटों की माला पहनाने के साथ ही उनके पैर भी धोये। इस दौरान वह शारीरिक दूरी बनाना भूल गए। दरअसल, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल मंगलवार को झबरेड़ा नगर पंचायत में पहुंचे। यहां पर उन्होंने नगर पंचायत में कार्यरत 55 पर्यावरण मित्रों के पैर धोते हुए उनको नोटों की माला पहनाई।

उन्होंने कहा कि संकट के इस समय में झबरेड़ा के पर्यावरण मित्र सराहनीय कार्य कर रहे हैं। रात दिन कस्बे की सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को भी इन पर्यावरण मित्रों का उत्साहवर्धन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने मॉस्क एवं सेनिटाइजर का भी वितरण किया।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पर्यावरण मित्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन उनका पूरा ध्यान रख रहा है। इस मौके पर उन्होंने सभी पर्यावरण मित्रों को दो-दो हजार रुपये देकर उनका मनोबल बढ़ाया।

राहत कोष के लिए मुहिम चला रहे बलूनी

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री कोरोना केयर फंड में लोगों को योगदान देने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। वह प्रतिदिन पांच दानदाताओं की सूची भी सोशल मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं।

सोमवार से शुरू हुई इस मुहिम में पहले दिन उन्होंने पांच लोगों के नाम की सूची जारी की थी। मंगलवार को भी उन्होंने पांच दानदाताओं की सूची जारी की है। इनमें प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी, वन विभाग के पूर्व प्रमुख आरबीएस रावत, हाईकोर्ट के अधिवक्ता राकेश थपलियाल, देहरादून के नामी चिकित्सक महेश कुड़ियाल और युवा उद्यमी सुनील उनियाल शामिल हैं। सोशल मीडिया में इन नामों का उल्लेख करते हुए राज्यसभा सदस्य बलूनी ने लिखा कि चूंकि दानदाताओं ने उनसे राशि गुप्त रखने का अनुरोध किया है, वह केवल उनके नाम साझा कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!