Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाते हुए पाये जाने पर दुगुना चालान के साथ होगी कानूनी कार्यवाही : जिलाधिकारी

दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकान से बाहर रखते हुए पाये जाने पर 19 अप्रैल 2023 से 10 हजार का चालान तथा एक बार अतिक्रमणमुक्त किये गए स्थान पर दुबारा अतिक्रमण करने पर दुगुने चालान के साथ ही कानूनी कार्यवाही की जाएगी : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023, देहरादून। जनपद में अतिक्रमण से बाधित सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है, जिनके लिए नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर प्रथम चरण में अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रथम जोन मोहब्बेवाला से राजपुर रोड़, द्वितीय जोन धूलकोट से कुआँवाला, द्वितीय बिन्दाल से प्रेमनगर, सुभाष रोड-क्रास रोड, तृतीय सर्वे चौक से कृषाली चौक (सहस्त्रधारा रोक डाकपट्टी, चतुर्थ ट्रांसपोर्ट नगर से गढ़ी कैंट व आईएसबीटी चैक से रिस्पना पुल, लाल पुल, कारगी चौक, शिमला बाईपास चैक से बड़ोवाला चौक तथा मोहब्बेवाला से राजपुर, पांचवा जोन छः नंबर पुलिया से हाथीखाना, अस्थल मालदेवता तथा कुठाल गेट तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

प्रथम जोन में 17 स्थानों, द्वितीय जोन में 04 स्थानों, तृतीय जोन में 8 स्थानों, चतुर्थ जोन में 20.स्थानों तथा पाँचवें जोन में 06 चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। पहले चरण में चिन्हित 55 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई।

प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 103 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 60500 अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 75 चालान करते हुए लगभग धनराशि रूपये 39000 के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी तथा 02 ट्रक व 1 ट्रेक्टर ट्राली सामान जब्त किया।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित टीमों को निर्देशित किया कि कल से फुटपाथ एवं सड़क पर दुकान लगाते हुए पाये जाने पर दुगुना चालान के साथ होगी कानूनी कार्यवाही कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे तथा जिन दुकानदारों द्वारा अपना सामान दुकान से बाहर रखा जाता है उनके विरूद्ध 10 हजार का चालान तथा एक बार अतिक्रमणमुक्त किये गए स्थान पर दुबारा अतिक्रमण करने पर दुगुने चालान के साथ ही कानूनी कार्यवाही करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!