Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

जानें PM मोदी के भाषण से जुड़ी 10 बड़ी बातें

संसद के बजट सत्र के छठे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में बोल रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपति ने एक नए भारत के लिए दृष्टिकोण पर अपने अभिभाषण पर प्रकाश डाला।आइए जानते हैं पीएम मोदी के लोकसभा में दिए गए भाषण की दस बड़ी बातें..

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के संदर्भ में कहा कि राष्ट्रपति ने एक नए भारत के लिए दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला है। उनका संबोधन ऐसे समय आता है जब हम सदी के तीसरे दशक में प्रवेश करते हैं। राष्ट्रपति का अभिभाषण आशा की भावना पैदा करता है और भविष्य में देश को आगे ले जाने के लिए एक रोडमैप प्रस्तुत करता है।

2. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी ने न्यू इंडिया का विजन अपने अभिभाषण में प्रस्तुत किया है। 21वीं सदी के तीसरे दशक का माननीय राष्ट्रपति जी का वक्तव्य हम सभी को दिशा व प्रेरणा देने वाला और देश के लोगों में विश्वास पैदा करने वाला है।

3. पीएम मोदी ने आगे विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक स्वर ये उठा है कि सरकार को सारे कामों की जल्दी क्यों है? हम सारे काम एक साथ क्यों कर रहे हैं? सर्वेश्वर दयाल सक्सेना जी ने अपनी कविता में लिखा है कि लीक पर वे चलें, जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं, हमें तो जो हमारी यात्रा से बने, ऐसे अनिर्मित पथ ही प्यारे हैं।

4. पीएम मोदी ने अनुच्छेद-370 को लेकर विरोधियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हम भी आप लोगों के रास्ते पर चलते, तो शायद 70 साल के बाद भी इस देश से अनुच्छेद 370 नहीं हटता, आपके ही तौर तरीके से चलते तो मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की तलवार आज भी डराती।

5. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कांग्रेस के अधीर रंजन को लेकर तंज कसा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं अधीर रंजन चौधरी जी को देखता और सुनता हूं, तो मैं किरन रिजिजू जी को बधाई देता हूं, अधीर जी, रिजिजू जी द्वारा शुरू किए गए ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को बहुत अच्छी तरह से बढ़ावा देते हैं। वह अपने भाषण देते समय जिमिंग भी करते हैं।

6. पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा पर तंज कसते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सालों से पूर्वोत्तर क्षेत्र की उपेक्षा करने का एक कारण बन गई। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। पूर्वोत्तर विकास का इंजन बन रहा है। वहां इतने सारे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। मंत्री और अधिकारी नियमित रूप से इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

7.  पीएम  मोदी ने लोकसभा में कहा कि बोडो जनजाति की चर्चा में कहा कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ।लेकिन पहले जो कुछ भी हुआ, राजनीति के तराजू से तौलकर किया, जो भी किया आधे-अधूरे मन से किया गया।पहले समझौते तो हुए, फोटो भी छप गई, लेकिन कागज पर किये समझौते से बोड़ो जनजाति के लोगों का भला नहीं हुआ

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस बार के बोडो समझौते में सभी हथियारी ग्रुप साथ आए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात इसके समझौते में लिखा है कि इसके बाद बोडो की कोई मांग बाकी नहीं रही है।आज नई सुबह भी आई है, नया सवेरा भी आया है, नया उजाला भी आया है।

8. किसानों को लेकर पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि भारत के राष्ट्रपति ने कृषि और किसान कल्याण के बारे में विस्तार से बात की है। उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का मुद्दा दशकों से लंबित था। हमें लंबे समय से चली आ रही इस मांग को हल करने का सौभाग्य मिला। यही बात फसल बीमा और सिंचाई से जुड़ी योजनाओं पर भी लागू होती है।

पीएम ने आगे कहा कि राजनीति से प्रेरित कुछ राज्य किसानों को पीएम-किसान योजना से लाभान्वित नहीं होने दे रहे हैं। मैं उनसे अपील करता हूं, कृपया कृषक कल्याण में कोई राजनीति न करें। भारत के किसानों की समृद्धि के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा।

9. अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि हमने राजकोषीय घाटे को नियंत्रण में रखा है। महंगाई भी जांच के दायरे में है और थोड़ी आर्थिक स्थिरता है। निवेशकों का भरोसा बढ़ना चाहिए, देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, इसके लिए हमने कई कदम भी उठाए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!