Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर में किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ

बीमारियों का सफाया करने के लिए अभियान जारी रहेगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अप्रैल 2022, शनिवार, सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की धरती से रोगों का सफाया होने तक अभियान चलते रहेंगे। उन्होंने वासंतिक नवरात्रि और नववर्ष की बधाई दी। साथ ही सीएम ने फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का आभार जताया।

मुख्यमंत्री योगी ने बीएसए परिसर में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आकांक्षा जनपद के कारण यहां खास प्रयास करने की जरूरत है। इसीलिए इस अभियान का शुभारंभ यहां से किया गया। नवकी बीमारी का सफाया हो चुका है। पांच वर्ष में हमने इंसेफ्लाइटिस को समाप्त कराया है। जो इस क्षेत्र के लिए अभिशाप था। आशा कार्यकताओं का इसमें योगदान अहम है। जिन्होंने जागरूकता कार्यक्रम घर-घर चलाया। आशा वर्कर रोग के उपचार और बीमारी पर त्वरित कदम उठाने की सलाह देतीं हैं। अब इस तरह की बीमारी को धरती पर टिकने नहीं देंगी। मेडिकल कालेज का निर्माण भी कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश को 33 मेडिकल कालेज दिए। 17 में पठन पाठन शुरू हो गए हैं। अगले सत्र से अन्य में भी पठन पाठन शुरू हो जाएगा। विगत दो वर्ष में सदी की बड़ी बीमारी कोरोना का सामना किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से चुनौती से निपटा गया, उसकी सराहना पूरी दुनिया में हुई। उत्तर प्रदेश बेहतर माडल बना है। 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन मुफ्त लगाया गया। डबल इंजन की सरकार के कारण राशन भी डबल मिल रहा है। कालानमक चावल की खुशबू पहले यहां थी, अब पूरी दुनियां में फैल चुकी है। इसके लिए एक जिला एक उत्पाद में इसका चयन हुआ। आगे भी कालानमक के लिए शोध होते रहेंगे। बीमारी से मुक्ति के लिए हमने घर-घर शौचालय दिए। इसका प्रयोग करें। खुले में शौच न जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य की सुविधायों में तेजी से वृद्धि हो रही है। गोल्डन कार्ड आप लोग बनवा लें। मुफ्त उपचार की सुविधा मिलेगी। हम कहीं गंदगी न होने दें। जल जमाव न हो। जिससे कोई बैक्टीरिया विकसित न हो सके। इसके लिए सभी क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य और प्रधानों को जुड़ना होगा। कोई पर्व होने से पहले सफाई पर ध्यान देते हैं। इसे जीवन का हिस्सा बनाएं। पानी गर्म करने के बाद ही सेवन करें। इसमें जागरूकता लानी जरूरी है। नगरीय क्षेत्रों में फागिंग जरूरी है। नाली साफ सुधरे होंगे तो डेंगू नहीं होगा। इंसेफलाइटिस नहीं होगा। वर्ष में तीन बार यह कार्यक्रम हम चलाते हैं। संचारी रोग नियंत्रण में कई विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!