Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

Roorkee  देर रात एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी रही।

जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के शिवदासपुर तेलीवाला निवासी तीन युवक देर रात गांव से कलियर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने रतमऊ नदी का पुल पार किया और कलियर की ओर मुड़ने लगे तो चालक ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। बाइक सड़क की ओर मुड़ने की बजाए गहरी खाई की ओर चली गई और सीधे नीचे गड्ढे में जा गिरी।

चीख-पुकार सुनकर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े

हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर घटनास्थल की ओर दौड़े और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव और घायलों को बाहर निकाला इसके साथ ही परिजनो को सूचना दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।

वहीं घायलों को भी उपचार के लिए भिजवाया गया है। मृतक का नाम मोनू पुत्र रामचंदन और घायलों के नाम धर्मेंद्र पुत्र बालचन्द एवम सोनू पुत्र तेजपाल बताए गए हैं। धर्मेंद्र जीआरपी में है और हरिद्वार में तैनात है। फिलहाल वह अवकाश पर घर पर आया हुआ था। वहीं हादसे की जानकारी पाकर सुबह ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

धनोरी चौकी प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!