Breaking News :
>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

मशहूर गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, डॉक्टरों ने अनुसार – ‘हालत बेहद नाजुक’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 फरवरी 2022, शनिवार, मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर को पिछले महीने की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार उनकी हालत में सुधार देखने को मिल रहा था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।  

डॉo प्रतीत समदानी ने कहा, गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़़ गई है, उनकी हालत नाजुक है। वो फिर से वेंटिलेटर पर है। वो अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

बीते दिनों डॉक्टर ने अपने बयान में कहा कि, उनके स्वास्थ्य में धीरे धीरे लगातार सुधार हो रहा है और दो दिन पहले उनके वेंटिलेटर सपोर्ट को हटा दिया गया था। हालांकि अभी दिग्गज कलाकार आईसीयू में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहेंगी

वहीं, पिछले दिनों उनके फैंस ने भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में में लता मंगेशकर की जल्द ठीक होने घर लौटने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया था। इससे पहले उनके परिवार के लोगों ने भगवान शिव की पूजा रखी थी।

विदित रहे की दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। भारत रत्न सम्मानित लता दीदी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत साल 1942 में की थी। लेकिन उन्होंने पहचान फिल्म ‘महल’ के गाने ‘आएगा आने वाला’ से मिली थी। वहीं लता दीदी 20 भाषाओं में अब तक 30 हजार से ज्यादा गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं उन्हें देश के कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नावाज जा चुका है। तीन बार दाद साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं उन्हें साल 2011 में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!