Breaking News :
>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की कमी : वैक्सीन न होने से कई शहरों में ठप हुआ टीकाकरण अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से बचाव के लिए संघर्ष कर रहे देश के कई राज्यों में कोविड-19 वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की जा रही है। यहां तक कि कई राज्यों में आधे से अधिक वैक्सीनेशन सेंटरों को बंद कर दिया गया है। अनेकों राज्य में युवाओं के वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है। देेश के संक्रमित राज्यों में महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में वैक्सीन के स्टॉक में आई कमी को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन व सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने महाराष्ट्र सरकार की वैक्सीन की कमी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्य अपनी कमियों को छिपाने के लिए दहशत का माहौल खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। वैक्सीन की कमी और 18 साल से अधिक उम्र के सभी युवाओं को टीका लगाने की मांग संबंधी बयान इसी सिलसिले दिए जा रहे हैं।

देश के कई राज्यों में चलने वाले वैक्सीन केंद्रों में वैक्सीन की कमी रिपोर्ट की जा रही है। इसमें संक्रमण से सबसे अधिक बेहाल राज्य महाराष्ट्र भी शामिल है जहां हर रोज आने वाले नए मामलों का आंकड़ा 50 हजार से अधिक है।

  • महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘महाराष्ट्र की आधी जनसंख्या के बराबर गुजरात है। गुजरात को अब तक 1 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी गई है जबकि हमें केवल 1.04 लाख वैक्सीन की खुराक दी गई।’ स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘राज्य में केवल तीन दिन के लिए 14 लाख वैक्सीन बचे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन की कमी के कारण कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़ रहे हैं। इसीलिए उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द वैक्सीन के 40 लाख डोज उपलब्ध कराने की मांग की है।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अब जो वैक्सीन का स्टॉक है वह केवल अगले 4-5 दिनों तक का ही है। उन्होंने उम्मीद जताई और कहा कि वैक्सीन की मांग की गई है और यह हमें मिल जाएगी।
  • झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुरुवार को राज्य में कोविड-19 वैक्सीन की कमी की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘अगले एक-दो दिनों के लिए हमारे पास वैक्सीन का स्टॉक है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री से वैक्सीन की मांग की है और उम्मीद है कि वे इसे पूरा करेंगे।’
  • तेलंगाना में कोविड-19 वैक्सीन का काफी कम स्टॉक बचा है। राज्य स्वास्थ्य मंत्री ई. राजेंद्र के अनुसार केंद्र से कोरोना वैक्सीन की अतिरिक्त डोज की मांग की गई है। वहीं आंध्र प्रदेश ने केंद्र सरकार से वैक्सीन के एक करोड़ डोज की मांग की है।
  • ओडिशा सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर वैक्सीन के लिए अपनी मांग रखी है। राज्य सरकार के अनुसार, उनके पास केवल तीन दिन का स्टॉक है। ओडिशा ने केंद्र से कहा है कि राज्य को 15 से 20 लाख कोविशील्ड की डोज उपलब्ध कराई जाए। ओडिशा का कहना है कि राज्य में आधे वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो चुके हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!