Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डनैनीतालशैक्षिक गतिविधियाँ

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने दिए टिप्स

एम.बी.पी.जी कालेज लालबहादुर शास्त्री सभागार में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने किया कैरियर काउसलिंग का शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अप्रैल 2023, हल्द्वानी। एम.बी.पी.जी कालेज लालबहादुर शास्त्री सभागार में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत एवं आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने दीप प्रज्वलित कर कैरियर काउसलिंग का शुभारम्भ किया एवं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों द्वारा आयुक्त रावत एवं आईजी भरणे से परीक्षा के टिप्स के बारे में प्रश्न पूछे गये तथा उनकी परेशानियों का समाधान भी किया।

यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये आयुक्त रावत ने कहा सिविल सर्विसेज की तैयारियाँ केवल किताबों के द्वारा ही नही की जा सकती हैं, वर्तमान जीवन में आपके साथ क्या-क्या घटित हो रहा है उन बातों का संज्ञान लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि परीक्षा कोई भी छोटी व बड़ी नहीं होती है, परीक्षा सिर्फ परीक्षा होती है। आयुक्त रावत ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे बच्चों से कहा कि तैयारी शुरू करने से पहले आपको प्री और मेन्स परीक्षा दोनों के सिलेबस को जानना चाहिए, साथ ही एक उम्मीदवार को प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्र पेपर को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा नियमित रूप से अखबार पढ़ना शुरू करें. सिलेबस की मदद से संबंधित आर्टिकल्स की पहचान की जा सकती है। मुद्दों के आधार पर छोटे नोट्स बनाना बेहतर है।

आयुक्त ने कहा कि यह जरूरी है कि आप कई किताबों को पढ़ने के बजाय अपनी तैयारी को सरल रखें, केवल कम से कम और अच्छी किताबें ही पढ़ें और उन्हें कई बार एडिट करें। उन्होंने कहा कि आप सामान्य अध्ययन और ऑप्शनल पेपर दोनों के लिए ऑनलाइन या हार्ड कॉपी में जिस तरह से भी सहज महसूस करते हैं, आप छोटे नोट्स (रिवीजन के दौरान समय बचाने में मदद करता है) बना सकते हैं। आयुक्त ने कहा बच्चों द्वारा आज परीक्षाओं के सम्बन्ध में आत्मनिर्भर सवाल पूछे गये बच्चों का काफिडेंस काफी उच्चकोटी का है उन्होंने खुशी जाहिर की।

आईजी नीलेश आनन्द भरणे ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा को क्लियर करने के लिए केवल किताबी कीड़ा होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए एक मजबूत कैरेक्ट – धैर्य, दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास, आत्म-प्रेरणा और अनुशासन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार एक व्यक्तित्व परीक्षण है। यहाँ आपके व्यक्तित्व और गुणों के विभिन्न पहलुओं जैसे कि कूटनीतिक कौशल, संचार कौशल, बुद्धि तत्परता, तनाव और दबाव में प्रतिक्रिया आदि का परीक्षण होगा। आईजी भरणे ने अपने जीवन के अंश छात्र-छात्राओं से साझा किये कि उन्हें कितनी परेशानियों से गुजरना पडा। उन्होंने कहा हमारा जब तक हम अपने मुकाम में आत्मनिर्भर नहीं होंगे तब तक हम सफलता हासिल नहीं कर सकते।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा आयुक्त एवं आईजी से वन-टू-वन वार्ता कर परीक्षा में क्या-क्या परेशानियाँ होती हैं, इस पर विचार साझा किये गये। आयुक्त एवं आईजी द्वारा बच्चों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया गया। बच्चों ने कहा इस प्रकार के डिबेट नियमित होने चाहिए।

इस अवसर पर डा अनिल कपूर डब्बू, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ० सीडी संथा प्राचार्य डॉ० एनएस बनकोटी, डॉ० एचएस भण्डारी के साथ ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकडों छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!