Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
खेल-जगत

कुलदीप यादव व लक्ष्य थरेजा दोनों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया

दिल्ली क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों पर कोलकाता के एक होटल में महिला कर्मचारी के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा है। ये दोनों खिलाड़ी यानी कुलदीप यादव और लक्ष्य थरेजा दिल्ली अंडर 23 टीम के हैं। डीडीसीए यानी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने बंगाल के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट मैच से एक दिन पहले इन दोनों खिलाड़ियों पर आरोप साबित होने की वजह से उन्हें घर वापस भेज दिया यानी दोनों को फिलहाल टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

लक्ष्य थरेजा दिल्ली अंडर 23 टीम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने इस टीम की तरफ से एक लिस्ट ए मैच खेला है जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया था। वहीं टीम के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को पंजाब के खिलाफ अगले रणजी मैच में दिल्ली की टीम में इशांत शर्मा की जगह शामिल किया जाना था। हालांकि इस मामले में कथित महिला और होटल की तरफ से पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है, लेकिन डीडीसीए ने मामले की जांच के लिए अपने निदेशक संजय भारद्वाज को कोलकाता भेजा है।

डीडीसीए के एक अधिकारी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि दोनों खिलाड़ी बंगाल के खिलाफ शनिवार से शुरू हुए मुकाबले का हिस्सा नहीं हैं। उन दोनों को आचार संहिता के उल्लंघन की वजह से घर वापस भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हमने सुना कि खिलाड़ी क्रिसमस पार्टी करने होटल पहुंचे थे और इसके बाद उनमें से दो खिलाड़ी होटल की एक महिला कर्मचारी का पीछा करते हुए उसके कमरे तक पहुंच गए और लगातार उनका दरवाजा खटखटाते रहे। इसके बाद पीड़ित महिला कर्मचारी ने रिसेप्शन पर फोन करके इस बात की शिकायत की। सीसीटीव फुटेज के आधार पर उनकी पहचान भी कर ली गई। अधिकारी के मुताबिक दिल्ली टीम ने होटल अधिकारियों से बिना किसी शर्त के माफी मांग ली और उसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की गई।

आपको बता दें कि इस वक्त रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट भी खेला जा रहा है जिसमें दिल्ली की टीम को अगला मैच पंजाब के खिलाफ खेलना है। उस मैच के लिए दिल्ली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टीम में उपलब्ध नहीं रहेंगे जिसकी वजह से तेज गेंदबाज कुलदीप यादव का टीम में सेलेक्शन तय माना जा रहा था। वहीं डीडीसीए अब उन दोनों आरोपित खिलाड़ी पर क्या कार्रवाई करता है ये देखने वाली बात होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!