Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
विदेश

चीन में कोविड का कहर, अगले एक महीने में हालात होंगे बेकाबू

हांगकांग,  चीन, अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। चीन में तो हालात काफी बदतर बने हुए है। 20 दिनों के अदंर लगभग 20 लाख 50 हजार लोग कोरोना से संक्रिमित हो चुके हैं।

राजधानी बीजिंग में कोरोना पहले से ही अपने चरम पर है और अब जल्द ही शंघाई में भी हालात बिगड़ सकते है। बता दें कि बड़े शहरों में फैले संक्रमणों की सूनामी से उभरने में चीन को महीनों लग जाएंगे। साउथ चाइना मार्निंग पोस्ट के अनुसार, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का हवाला देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण चीन में इतनी तेजी से फैल रहा है कि एक हफ्ते के भीतर शंघाई में भी हालात बिगड़ सकते है।

शंघाई में भी बनेंगे बुरे हालात

फुदान विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विभाग के निदेशक झांग वेनहोंग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि शंघाई में संक्रमण अपने चरम पर होगा और इसका प्रकोप एक से दो महीने तक रहेगा।’ बता दें कि बीजिंग और सिचुआन प्रांत में लगभग आधी आबादी संक्रमित हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि टियांजिन नगर पालिका और हुबेई, हेनान, हुनान, अनहुई, गांसु और हेबेई प्रांतों में 20 और 50 प्रतिशत लोगों के संक्रमित होने का अनुमान है। हांगकांग विश्वविद्यालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य स्कूल में महामारी विज्ञान के अनुसार, बीजिंग जैसे कुछ शहरों में पहले से ही कोरोना अपने चरम पर है। अब चीन में कई ओमिक्रॉन संस्करण प्रसारित हो रहे हैं।

चीन में गंभीर हैं हालात

कोरोना वायरस के आंकड़ों को छिपाने के लिए शुरू से ही चीन की आलोचना की जाती रही है। चीन में कोरोना महामारी के कारण हालात इस कदर गंभीर हैं कि अस्पतालों में पैर रखने की जगह नहीं है। संक्रमित मरीजों का अस्पतालों के फर्श पर इलाज किया जा रहा है।

चीन की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 23 दिसंबर 2022 को कोरोना ने एक भी मौत नहीं हुई है। 23 दिसंबर को चीन में 4,128 नए कोरोना मरीज मिलें हैं जबकि इससे एक दिन पहले ये संख्या 3,761 थी। 23 दिसंबर शुक्रवार को चीन में गंभीर मामलों में की संख्य 99 थी और इससे एक दिन पहले ये संख्या 42 थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!