Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

सऊदी अरब में कोविड-19 के केस फिर बढ़े, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मई 2022, सोमवार, नई दिल्ली। कई देशों में कोविड-19 के केस फिर बढ़ने लगे हैं। भारत में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण मामले स्थिर नजर आ रहे हैं। सऊदी अरब में कोविड-19 के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सउदी अरब सरकार ने भारत सहित 16 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, सरकार ने लोगों को बताया है कि मंकीपॉक्‍स का कोई भी मामला देश में अभी तक सामने नहीं आया है। इन 16 देशों में भारत के अलावा कांगो गणराज्य, लीबिया, इंडोनेशिया, लेबनान, सीरिया, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान, यमन, सोमालिया, इथियोपिया, वियतनाम, आर्मेनिया, बेलारूस शामिल हैं।

नॉर्थ कोरिया में भी कोरोना ने कोहराम मचा

नॉर्थ कोरिया में भी कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। यहां प्रतिदिन लाखों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सऊदी अरब में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि देश में अभी एक भी मंकीपॉक्स का केस सामने नहीं आया है। निवारक स्वास्थ्य के लिए उप स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असिरी ने कहा है कि देश के पास मंकीपॉक्स के मामलों के पता करने की क्षमता है। अगर कोई मामला सामने आता है तो सरकार संक्रमण से निपटने के लिए भी तैयार है।

विदित रहे कि मंकीपॉक्‍स को लेकर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने भी देशों को सतर्क किया है। हालांकि, भारत में अभी तक मंकीपॉक्‍स के मामले सामने नहीं आए हैं, लेकिन सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। मंकीपॉक्स स्मॉलपॉक्स की तरह ही एक वायरल इन्फेक्शन है जो चूहों और खासकर बंदरों से इंसानों में फैल सकता है। अब्दुल्ला असिरी ने बताया कि मंकीपॉक्स को लेकर अब तक, मनुष्यों के बीच फैलने के केस बहुत कम देखें गए हैं। इसलिए इससे होने वाले किसी भी प्रकोप की संभावना बहुत कम है, उस देशों में भी इसके फैलने की संभावना बहुत कम हैं जहां इसके संक्रमण पाए गए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की

इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है। WHO ने कहा है कि वह मंकीपॉक्‍स के प्रकोप की सीमा और कारण को बेहतर ढंग से समझने के लिए काम कर रहा है। शुक्रवार को जारी एक बयान में WHO ने कहा कि मंकीपॉक्‍स वायरस कई देशों में कुछ जानवरों के बीच फैलता है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों में कभी-कभार इसका प्रकोप होता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!