Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देशविशेष

कोहली ने हंदवाड़ा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, कहा- ‘सच्चे सपूतों को मैं सिर झुकाकर नमन करता हूँ’

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2020, मंगलवार। कश्मीर के जिले कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में रविवार और सोमवार को भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में रविवार को 5 सुरक्षाबलों की जान चली गई, जबकि दो आतंकवादियों को भी भारतीय सेना के जवानों ने ढेर कर दिया था। देश की हिफाजत करते हुए शहीद हुए देश के 5 जवानों को भारतीय क्रिकेटरों ने श्रद्धांजलि दी है।

डीजीपी दिलबाग सिंह के मुताबिक, कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, नाइक राजेश कुमार, लांस नाइक दिनेश सिंह और जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर सगीर पठान हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहीद हो गए थे। सोमवार को भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवानों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने हंदवाड़ा ने आम नागरिकों को आगे रखकर सुरक्षाबलों पर गोलियों की बौछार की थी।

देश की सेवा और रक्षा करते हुए शहीद हुए इन वीर सपूतों को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, इरफान पठान, केएल राहुल, रिषभ पंत और पृथ्वी शॉ के अलावा तमाम खिलाड़ियों ने नमन किया है। इन सभी दिग्गजों ने कहा है कि आपका बलिदान हम हमेशा याद रखेंगे। इस दौरान विराट कोहली ने कहा है कि सच्चे सपूतों को मैं सिर झुकाकर नमन करता हूं।

विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर लिखा है, “जो किसी भी परिस्थिति में अपने कर्तव्य को नहीं भूलते वे सच्चे नायक हैं। उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। मैं सेना के जवानों और हंदवाड़ा में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के लिए अपना सिर झुकाता हूं और ईमानदारी से अपने परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और उनकी शांति की कामना करता हूं। जय हिंद।”

Those who don’t forget their duty in any circumstances are true heroes. Their sacrifices must not be forgotten. I bow my head to the army personnel & the policemen who lost their lives at Handwara and sincerely send my condolences to their families and wish them peace????????????Jai Hind

View image on Twitter
सुरेश रैना ने लिखा है, “आज हमने पांच जवानों को खो दिया, यह सुनकर दिल दहल गया। यह हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है और अत्यंत दुखद है कि हमारे सैनिक हमारी रक्षा करते हुए सीमाओं पर ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। शहीदों को उनके बलिदान और परिवारों के प्रति असम्मान के लिए मेरी सलाम।” वहीं, गौतम गंभीर ने लिखा है, “भारत केवल इसलिए बना हुआ है, क्योंकि उसके कुछ बेटे गोलियों, बमों और मौत का सामना करना चाहते हैं ताकि हम जीवित रहें! इन्हें कभी नहीं भूलें!”

Suresh Raina????????

@ImRaina

View image on Twitter
इरफान पठान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है, “हमारे बहादुर जवानों की जान जाने के बारे में सुनकर दुख हुआ। हंदवाड़ा एनकाउंटर में शहादत पाने वाले जवानों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं आप राष्ट्र के असली बहादुर हैं। हम आपके सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं।” धवन ने लिखा है, “देश की रक्षा करते हुए जान गंवाने वाले इन बहादुरों को सलाम। परिजनों के प्रति सच्ची संवेदना और प्रार्थना। जय हिंद”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!