Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
लाइफ स्टाइलस्वास्थ

जानिए आपको अपना चेहरा कितनी देर तक धोना चाहिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अगस्त 2024, गुरूवार, देहरादून। चेहरे की देखभाल में सही तरीके से धोना बहुत जरूरी है. लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरा कितनी देर तक धोना चाहिए ? इस सवाल का जवाब जानकर आप चौंक जायेंगे। इससे आपकी त्वचा की गंदगी, तेल अच्छी तरह साफ हो जाती हैं और त्वचा की नमी भी बनी रहती है। ज्यादा देर तक चेहरा धोने से त्वचा रूखी हो सकती है। इसलिए, सही समय और तरीके से चेहरा धोना बहुत जरूरी है।

चेहरा धोने का सही समय
डॉक्टरों और त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, चेहरे को 30 से 60 सेकंड तक धोना सबसे अच्छा माना जाता है। इस समय में आपके चेहरे की गंदगी और तेल अच्छी तरह से साफ हो जाती हैं। इससे ज्यादा देर तक चेहरा धोने से त्वचा की नमी कम हो सकती है और इससे त्वचा रूखी हो सकती है।

ज्यादा देर तक धोने से नुकसान
अगर आप सोचते हैं कि चेहरा ज्यादा देर तक धोने से और भी साफ होगा, तो यह गलतफहमी है. ज्यादा देर तक चेहरा धोने से त्वचा की नेचुरल नमी खत्म हो सकती है और इससे त्वचा में जलन हो सकती है।

सही तरीके से चेहरा धोने के टिप्स

* डबल-क्लींजिंग: अगर आप पहले ऑयल क्लींजर से गंदगी, मेकअप और सनस्क्रीन हटाते हैं और फिर पानी आधारित क्लींजर से धोते हैं, तो 30 सेकंड काफी होते हैं।

* सिंगल क्लींजर: अगर आप सिर्फ एक क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे चेहरे पर एक मिनट तक मसाज करें ताकि सारी गंदगी अच्छी तरह से साफ हो जाए।

* एक्सफोलिएटिंग क्लींजर: अगर आपके क्लींजर में एएचए, बीएचएया बेंज़ोयल पेरोक्साइड जैसे तत्व हैं, तो इसे 60 सेकंड तक लगाए रखें. इससे ये तत्व अपना काम सही से कर सकेंगे।

* सेंसिटिव स्किन के लिए : जिन लोगों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, उन्हें हल्के क्लींजर का उपयोग करना चाहिए और दिन में केवल एक बार ही चेहरा धोना चाहिए।

* सामान्य त्वचा: बाकी लोगों के लिए दिन में दो बार चेहरा धोना सही है. सुबह धोने के लिए सौम्य क्लींजर का इस्तेमाल करें।

* सॉफ्ट मसाज: चेहरे को जोर से रगड़ऩे की बजाय, अपनी कोमल उंगलियों से क्लींजर लगायें।

* पानी का उपयोग: क्लींजर लगाने से पहले अपने हाथों और चेहरे पर थोड़ा पानी लगा लें ताकि फॉर्मूला अच्छी तरह से घुल जाए।

* मॉइस्चराइजिंग: चेहरा धोने के बाद हमेशा मॉइस्चराइजर लगायें।

* पानी का उपयोग: क्लींजर लगाने से पहले अपने हाथों और चेहरे पर थोड़ा पानी मिला लें ताकि फॉर्मूला अच्छी तरह से घुल जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!