Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगत

केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पाँचवें टेस्ट मैच से हुए बाहर  

बीसीसीआई ने की पुष्टि

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 01 मार्च 2024, नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल आखिरी टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। पहला टेस्ट खेलने के बाद से राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह की स्क्वॉड में वापसी हुई है। चौथे टेस्ट के लिए उन्हें आराम दिया गया था। उनकी जगह आकाश दीप खेले थे। अब बुमराह की वापसी से टीम मजबूत हुई है। इसके अलावा बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की चोट को लेकर भी अपडेट दिया है।

एक प्रेस रिलीज के जरिये बीसीसीआई ने कहा- केएल राहुल, जिन्हें आखिरी टेस्ट में फिटनेस के आधार पर मौका दिया जाना था, वह धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और उनकी देखरेख के लिए के लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रही है। बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जिन्हें चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।

बीसीसीआई ने कहा- वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है। वह दो मार्च से मुंबई के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तमिलनाडु के साथ जुड़ेंगे। जरूरत पड़ने पर वह पांचवें टेस्ट के लिए घरेलू मैच पूरा होने के बाद भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। बोर्ड ने कहा- मो. शमी की 26 फरवरी को हुई सर्जरी सफल रही। उनकी दाहिनी एड़ी की समस्या थी। वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और जल्द ही अपनी रिहैब प्रक्रिया शुरू करने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से जुड़ जाएंगे।

पाँचवें टेस्ट के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!