Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

राकेश टिकैत को चौथी बार मिल चुकी है धमकी जान से मारने की धमकी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के यूपी बॉर्डर पर पिछले 6 महीने से चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को मोबाइल फोन पर फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। भारतीय किसान यूनियन संगठन के कार्यकर्ता प्रज्जवल त्यागी उर्फ मन्नू त्यागी ने कौशांबी थाने में शिकायत दी है।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी गेट पर चल रहे कृषि कानून विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को वाट्सएप पर गालियां मिली हैं। मारने की भी धमकी दी गई है। संगठन के कार्यकर्ता प्रज्जवल त्यागी उर्फ मन्नू त्यागी ने कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

प्रज्जव त्यागी ने बताया कि चार अप्रैल से 26 मई तक एक मोबाइल नंबर से राकेश टिकैत को वाट्सएप पर संदेश आए हैं। उसमें उन्हें गालियां दी गई हैं। मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे कौशांबी थाने में इसकी शिकायत दी। चैट का प्रिंट आउट पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय गाजियाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सर्विलांस और साइबर सेल की टीम भी लगाई गई है।

यूपी गेट पर 28 नवंबर से धरना शुरू हुआ है। राकेश टिकैत को सबसे पहले दिसंबर में फोन पर धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपित मानव मिश्रा को बिहार के भागलपुर से दबोच लिया था। दूसरी बार उन्हें अप्रैल में फिरोजाबाद के एक युवक ने धमकी दी। वह भी पकड़ा गया। तीसरी बार सप्ताह भर पहले धमकी मिली। पुलिस उसकी जांच कर रही है। अब फिर से धमकी मिली है। कुल मिलाकर उन्हें चौथी बार धमकी मिल चुकी है। इनमें से दो बार उन्हें वाट्सएप संदेश भेज कर धमकी दी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!