Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को दी बहस की चुनौती

आकाश ज्ञान वाटिका। ५ फ़रवरी २०२० (बुधवार)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है कि वह अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें। उनके मुख्यमंत्री के पद के चेहरे से बहस करने को तैयार हैं। बता दें कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा बुधवार को 1 बजे तक सीएम प्रत्याशी घोषित करें वह बहस के लिए तैयार हैं। अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसलिए हम अमित शाह से बहस करने को तैयार हैं। वह आएं और बताएं कि आप ने दिल्ली के लिए क्या किया है।

शाहीन बाग से हो रहा भाजपा को फायदा

चुनाव प्रचार के बीच शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि कपिल का AAP से रिश्ता है तो अरविंद केजरीवाल ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। इसी के साथ शाहीन बाग को लेकर कहा कि इससे सबसे ज्यादा फायदा तो भाजपा को हो रहा है। शाहीन बाग के अलावा उनके पास पूरे चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।

इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा- ‘भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर वह AAP से जुड़ा है तो भी उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव के दौरान भाजपा की राजनीति है।’

कपिल के पिता गजे सिंह का बयान, AAP से नहीं कोई रिश्ता

शाहीन बाग/जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली पुलिस के खुलासे पर 12 घंटे बाद पिता गजे सिंह का अहम बयान आया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि हमारा आम आदमी पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने फोटो जारी करते हुए खुलासा किया था कि कपिल ने 2019 के शुरुआती महीनों में AAP ज्वाइन की थी। तस्वीरों में वह AAP नेताओं के साथ नजर आया था। पुलिस के खुलासे पर पिता गजे सिंह ने कहा कि उनका आम आदमी पार्टी से कोई वास्ता नहीं रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2012 में राजनीति में थे और उन्होंने उसी साल राजनीति भी छोड़ दी थी।

कपिल AAP का सदस्य : प्रकाश जावड़ेकर

मंगलवार शाम को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल की तस्वीरें आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ सामने आने पर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को घेरा था। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर AAP बेनाकाब हुई है। AAP के सदस्य ने जिसने पिछले साल AAP जॉइन किया था, उसने शाहीन बाग में इसलिए गोली चलाई क्योंकि ये उनकी साज़िश थी ताकि यहां तनाव बढ़े।

केजरीवाल की बेटी का बयान, क्या मुफ्त पानी देना आतंकवाद है

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अपने पिता अरविंद केजरीवाल पर लग रहे आरोपों को लेकर उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल भी उतर आई हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि राजनीति गंदी है  और यह सबसे निचले स्तर पर है। यहां पर बता दें कि अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार हमले बोल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सिर्फ दो दिन शेष हैं, ऐसे में बुधवार को भी दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो और जनसभाएं होंगीं। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Delhi Congress chief Subhash Chopra) ने दावा किया है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाने में AAP को समर्थन नहीं देगी।

 प्रचार की कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leaders Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी  वाड्रा की कोंडली और हौजखास इलाके में जनसभा होगी।

  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि आप चुनाव में दिल्ली का माहौल खराब कर रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने आप पर धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश का भी आरोप लगाया।
  • AAP ने घोषणा पत्र में कहा है कि कि वो फ्री वाई-फाई देंगे, 5000 नई बस देंगे, महिला सुरक्षा के लिए बस में कमांडो तैनात करेंगे।
  • दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट किया है – ‘दिल्ली की फिजा में रोज जहर घुल रहा हैं, लेकिन आप और भाजपा का सिर्फ विज्ञापन चल रहा हैं । आओ दिल्ली को फिर से प्रदूषण मुक्त बनाएं, कांग्रेस की सरकार लाएं।’
  • संजय सिंह (AAP) ने ट्वीट किया है- ‘भाजपाई झूठ बोलते हैं, ये तो पता था। अब निर्भया मामले में भी गंदी राजनीति कर रहे हैं, जेल के डीजी और तमाम अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार करती है, जेल प्रशासन ने निर्भया मामले में विलंब किया तो भाजपा सरकार ने कितने जेल अधिकारियों को बर्खास्त किया, देश को बताओ प्रकाश जावडेकर जी।’
  • तरुण दत्ता (इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर) ने कहा है कि दिल्ली के मतदाता जागरूक है, उन्हें इस बार रिकार्ड बनाना है। मेरी अपील है मतदाताओं से कि मतदान के दिन किसी भी कीमत पर आलस्य न आए। भले ही काम हो, लेकिन किसी भी कीमत पर वोट डालना न भूलें। मतदान जरूर करें क्योंकि यह सिर्फ चुनाव पर ही असर नहीं डालता है बल्कि यह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के भविष्य का निर्धारण करता है। मतदाताओं से बस यही कहना चाहूंगा कि सजग होकर प्रत्याशी चुनें। क्योंकि इसी प्रत्याशी से आपका अगले पांच साल काम पड़ेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!