Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

आतंकियों की घिनौनी साजिश का खुलासा – बच्चों को मुखबिर बनाकर तबाह कर रहे आतंकी

आकाश ज्ञान वाटिका। ४ दिसंबर, २०१९, बुधवार। कश्मीर घाटी में जबरन बंद लागू कराने और सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम हमलों को अंजाम दे रहे आतंकियों के समर्थक अब छोटे बच्चों को अपना मुखबिर बनाकर उन्हें तबाही के रास्ते पर धकेल रहे हैं। आतंकियों की इस घिनौनी साजिश का खुलासा ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के डाउन-टाउन में सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम हमले की विभिन्न वारदातों में लिप्त पांच संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से हुआ है। पुलिस ने पांचों से पूछताछ के बाद तीसरी कक्षा के एक बच्चे को भी पकड़ा। बच्चे को काउंसलिंग देने के बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 के लागू होने के बाद से ही घाटी के विभिन्न हिस्सों में आतंकी व अलगाववादी समर्थक जबरन बंद लागू करा रहे हैं। डाउन-टाउन में भी आतंकियों व अलगाववादियों का एक पांच सदस्यीय माड्यूल अगस्त माह से सक्रिय था, जो दुकानदारों और वाहन चालकों के साथ मारपीट कर बंद को जबरन लागू करा रहा था। यह माड्यूल कई जगह आम लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए सड़कों पर विभिन्न प्रकार के अवरोधक भी लगाता था और लोगों को डराते धमाकते हुए उनकी तलाशी भी लेता था।

प्रवक्ता ने बताया कि इसी माड्यूल ने सराफकदल, बोहरीकदल, बाग-ए-अली मरदान, राजौरीकदल, खनयार और नौहट्टा समेत डाउन-टाउन के विभिन्न इलाकों में पत्थरबाजी की कई घटनाओं को सूत्रपात किया और सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बमों से हमला किया। इस माड्यूल ने तीसरी कक्षा के एक बच्चे को अपना मुखबिर बना रखा था। यह बच्चा डाउन-टाउन के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षाबलों की मौजूदगी और उनकी आवाजाही की जानकारी जमा कर इस माड्यूल को देता था। उसके बाद यह माड्यूल सुरक्षाबलों पर पेट्रोल बम के हमले अंजाम देते थे।

पुलिस प्रवक्ता ने पकड़े गए माड्यूल में शामिल पांच संदिग्ध आतंकियों की पहचान को गुप्त रखते हुए कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। पहचान उजागर करने से जांच प्रभावित हो सकती है। इस माड्यूल के साथ कुछ और लोग भी जुड़े हुए हैं। उन सभी को पकड़ने के लिए और घाटी में जबरन बंद लागू कराने की साजिश को पूरी तरह बेनकाब करने के लिए इनसे लगातार पूछताछ हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!