Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
धार्मिक

सुहागिन स्त्रियाँ अपने पति की दीर्घ आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना हेतु रखती हैं करवा चौथ का व्रत

आकाश ज्ञान वाटिका । कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करक-चतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हेतु यह व्रत रखती हैं।

सनातन धर्म के अनुसार पति की दीर्घायु के लिए सुहागिने पूरे दिन निर्जला व्रत रखती  है और रात  को चाँद का दीदार करने के बाद चाँद को अर्ध्य देकर व्रत को सम्पूर्ण करती है। तदोपरांत  पति के हाथ से एक चम्मच जल ग्रहण करती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थ तिथि को मनाया जाता है। सौभाग्यवती महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही मान्यता रखता है। देश के विभिन्न राज्यों में करवा चौथ का व्रत बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता यह है कि  इस दिन भगवान् गणेश, माँ गौरी और चन्द्रमा की उपासना होती है। चन्द्रमा  की उपासना को आयु , सुख , शांति का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है की सुहागिने चन्द्रमा की पूजा-अर्चना करके पति की लम्बी आयु के साथ-साथ घर की सुख शान्ति की कामना भी करती है। करवा चौथ व्रत के कुछ अपने नियम भी हैं, जिनका पालन करना सुहागिनों के लिए बेहद जरूरी है। करवा चौथ व्रत से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रिवाज भी  हैं , जिसको सभी सुहागिनी धर्म के साथ  निभाती हैं। इन सबके बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है। इसमें सरगी का उपहार, निर्जला व्रत का विधान, गौरी-गणेश और शिव की पूजा, शिव-गौरी की मिट्टी की मूर्ति बनाना, करवा चौथ की कथा का श्रवण, थाली फेरना आदि शामिल होता है।

करवा चौथ व्रत की कथा सुनते वक़्त सींक का हाथ में होना शुभ माना जाता है ये सींक बल और शक्ति का प्रतीक होती है , जो सुहागिनों को शक्ति प्रदान करती है। सींक के बारे में ये मानना है कि यमराज के सहयोगी चन्द्रगुप्त के खाते के पन्नो से माँ करवा ने सींक को गायब कर दिया था।  माता करवा का नाम करवा होने के कारण करवा चौथ व्रत में करवे का उपयोग किया जाता है। साथ ही ये भी माना जाता है कि करवा उस नदी का भी प्रतीक है जिसमे माँ करवा के पति के पैर  को  मगरमच्छ ने पकड़ लिया था।  आम तौर से करवा मिटटी का ही बना होना चाहिए क्यूंकि ये पंच तत्वों का प्रतीक होता है।  इसलिए मिटटी के करवे  से व्रती महिला पानी पीकर अपने रिश्तों को पंच तत्वों का  साक्षी बनाती  है।  माता करवा की तस्वीर अन्य सभी माताओं से भिन्न होती है. चन्द्रमा और सूर्य की उपस्थिति उनकी तस्वीर में उनके महत्व का वर्णन करती है। इतना ही नहीं माँ करवा की तस्वीर में भारतीय पुरातन संस्कृति की झलक स्पष्ट देखी  जा सकती है। सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का सतत पालन करती हैं। आकाश ज्ञान वाटिका परिवार की ओर से सभी सौभाग्यवती महिलाओं को करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनायें एवं बहुत बहुत बधाई । इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!