Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर का ऋषिकेश की खुबसूरत वादियों में दिखा दिलकश अंदाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2022, मंगलवार, ऋषिकेशमशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों उत्तराखंड की वादियों में छुट्टी बिता रही हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए समय को उन्होंने फोटो और वीडियो रील के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपनी उत्तराखंड यात्रा को अपने प्रशंसकों और फालोवर्स के साथ साझा किया है।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने लिखा है कि ‘मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है।’ बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटो तथा वीडियो रील अपलोड किए हैं इनमें से एक वीडियो रील गंगा के तट पर पानी के साथ अटकेलियां करते हुए साझा किया गया है।

‘यही वह स्थान है जो आत्मा को ईंधन देता है’ : करिश्मा कपूर

सिने अभिनेत्री करिश्मा ने वीडियो क्लिप के साथ लिखा कि ‘यही वह स्थान है जो आत्मा को ईंधन देता है’। साथ ही कुछ इमोजी भी उन्होंने इसके कैप्शन के साथ पोस्ट की है। करिश्मा कपूर के इस वीडियो पोस्ट तथा फोटो पर उनके प्रशंसकों ने कई तरह के कमेंट भेजे हैं। कुछ प्रशंसकों ने उन्हें उनके 90 का दशक भी याद कराया है।

मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ों में खो गया है : करिश्मा कपूर

इंस्टाग्राम पेज पर सिने अभिनेत्री करिश्मा ने कुछ फोटो पोस्ट किए हैं। जिनमें वह पहाड़ की वादियों के में हरियाली के बीच सफेद व लाल रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही है। पीछे खूबसूरत पहाड़ और सूर्योदय या सूर्यास्त का मनोहरी दृश्य नजर आ रहा है। इस फोटो के साथ करिश्मा कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि ‘मेरा दिल दूर कहीं पहाड़ों में खो गया है।’ करिश्मा कपूर की यह फोटो दो दिन पुराने हैं। जबकि उनका वीडियो सोमवार की सुबह का है। गंगा तट पर शूट की गई इस वीडियो रील में वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!