Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने शेहला राशिद पर की तीख़ी टिप्पणी, “देश-प्रेम से आपको दुश्मन मिलते हैं…….”!

आकाश ज्ञान वाटिका, १ दिसम्बर २०२०, मंगलवार। एक्टिविस्ट और जेएनयू में पीएचडी की स्टूडेंट शेहला राशिद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने अपनी ही बेटी पर टेरर फंडिंग के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। पिता ने शेहला की एनजीओ की फंडिंग की जांच करवाने की भी मांग की है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस मामले में व्यंगात्मक मगर तीख़ी टिप्पणी की है।

कंगना ने अब्दुल राशिद शोरा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी पर ज़हूर वटली और राशिद इंजीनियर से 3 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है। इन दोनों को एनआईए ने टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ़्तार किया है। कंगना ने इस वीडियो को रीट्वीट करके लिखा- देशद्रोह से आपको पैसा, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, मित्र, सहयोग सब कुछ मिलेगा। मगर, देशप्रेम से आपको दुश्मन मिलेंगे, संघर्ष मिलेगा, पूर्वजों की सभ्यता की लड़ाई विरासत में मिलेगी। आपकी ज़िंदगी है। आपका निर्णय होना चाहिए। समझदारी की ज़िंदगी जीनी है या मूर्खता की ? मैं तो पैदाइशी मूर्ख हूं।

हालांकि, शेहला ने अपना पिता के आरोपों का पुरज़ोर खंडन करते हुए अपनी सफ़ाई ट्विटर के ज़रिए साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा कि आप में से कई लोगों ने मेरे जैविक पिता का वीडियो देखा होगा, जिसमें उन्होंने मेरी मां, बहनों और मुझ पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इसे सपाट रखते हुए, मैं कहना चाहूंगी कि वो अपनी पत्नी को पीटने वाले और गाली-गलौज करने वाले इंसान है। हमने आख़िरकार उनसे अलग होने का क़दम उठाया और यह वीडियो उसी की प्रतिक्रिया है।

कंगना रनोट पिछले काफ़ी समय से सोशल मीडिया में मुखर हैं और अक्सर कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखती रहती हैं। किसान आंदोलन हो या शाहीन बाग़ का आंदोलन, सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो या मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, कंगना ने हर मुद्दे पर ट्वीट किया है। हालांकि, कई बार इसको लेकर उनकी आलोचना और ट्रोलिंग भी होती रही है। कंगना फ़िलहाल थलाइवी की शूटिंग कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!