Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
फिल्म-जगतमनोरंजन

कपिल शर्मा ने अपने नए कॉमेडी शो का प्रोमो किया साझा, ओटीटी पर होगा स्ट्रीम

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 नवम्बर 2023, मुंबई। देश में अपनी कॉमेडी से दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा इन दिनों अपने आगामी कॉमेडी शो को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कॉमेडियन ने सालों से अपनी मंडली के साथ टीवी पर ‘द कपिल शर्मा शो’ के जरिए लोगों को गुदगुदाने का काम किया है। इसी साल जुलाई में ‘द कपिल शर्मा शो’ का चौथा सीजन खत्म हुआ था। इसके बाद दर्शक कॉमेडियन के शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसी बीच कपिल ने अपने अगले शो की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि यह शो अब टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर स्ट्रीम होगा।

अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले कपिल शर्मा ने अपने शो का पता बदल दिया है। दिवाली के दो दिन बाद धमाका करने वाले कपिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए अपने नए शो की घोषणा की है। कपिल ने फैंस के साथ शो का प्रोमो शेयर किया है,  लेकिन बिना शीर्षक वाले शो में कपिल अपने हिट शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के कई सहयोगियों के साथ नजर आएंगे।

शो के नए प्रोमो में कॉमेडियन को अपने मैनेजर को अपने नए घर को सजाने के बारे में निर्देश देते हुए दिखाया गया है। वे वहां अपनी पुरानी टीम के सदस्यों को ढूंढते नजर आते हैं, जिनमें अर्चना पूरन सिंह से लेकर कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक शामिल हैं। जैसे ही प्रोमो खत्म होता है, मैनेजर पूछता है कि क्या वह इन लोगों को बाहर फेंकना चाहते हैं। इस पर कपिल मुस्कुराते हैं और कहते हैं, ‘घर बदला है, परिवार नहीं।’ कपिल शर्मा के इस प्रोमो को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, ‘एक बार फिर कपिल को स्क्रीन पर देखने में काफी मजा आएगा।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘लगता है टीवी से पत्ता कट गया है। अब पैसे देकर शो देखना पड़ेगा।’ एक और यूजर ने कहा, ‘अब देखना है कि इस नए शो में कपिल कौन सा नया धमाल करने वाले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!