Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कपिल शर्मा ने फोटोग्राफर्स को दी गंदी गाली, लोग बोले : ‘इसका ये एटीट्यूड इसे किसी दिन ले डूबेगा’

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार। फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपिल व्हीलचेयर पर बैठे हुए एयरपोर्ट से निकलते हुए नज़र आ रहे हैं। कपिल को इस हालत में देखकर जहां एक तरफ फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं, और उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। तो वहीं कपिल को इसी वीडियो की वजह से जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

दरअसल, कपिल को सोमवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कपिल व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से निकलते हुए नजर आए। लेकिन वहीं कॉमेडियन ने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सबको प्यार और इज्ज़त देने वाले कपिल अचानक भड़क गए और गाली दे डाली। हुआ यूं कि कपिल को इस हालत में देख पैपराज़ी उनकी फोटो क्लिक करने आगे भागे। कपिल के ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने पहले तो फोटोग्राफर्स को फटकार लगाई और कहा ‘भागो यहां से तुम लोग’।

उसके बाद कपिल बोले, ‘ओए, हटो पीछे सारे तुम लोग। तुम लोग बदतमीजी करते हो। उल्लू के पट्ठे।’ ये सुनकर फोटोग्राफर को भी गुस्सा आ गया है। एक फोटोग्राफर ने पलटकर कहा, ‘रिकॉर्ड हो गया सर, थैंक्यू सर’। अब कपिल का ये एटीट्यूड लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा इस वीडियो की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कोई कह रहा है कि ‘पैसा कपिल के दिमाग पर चढ़ गया है’ तो कोई उनके इस एटीट्यूड को ‘बदतमीज़ी’ बता रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!