Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कंगना रनोट की बढ़ी मुश्किलें, कॉपीराइट उल्लंघन से जुड़े मामले में कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने का दिया आदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार, नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट की मुश्किलें बढ़ गई है। मुंबई की एक स्थानीय अदालत में पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह कंगना रनोट के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज करें। यह केस आशीष कौल ने दायर किया था जो कि ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ किताब के लेखक है। दरअसल आशीष कौल ने कंगना रनोट पर कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया थाl आशीष कौल का दावा था कि ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ की कहानी के राइट्स उनके पास हैl अब ताजा खबरों के अनुसार खार पुलिस स्टेशन कंगना रनोट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहा हैं।

बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने अपने आदेश में कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 405, 415, 120 बी और कॉपीराइट एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया जाए। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मामले की आगे की कार्यवाई और जांच चल रही हैं।

कंगना रनोट के इससे पहले भी कई मामले कोर्ट में लंबित है। वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा और विवादों में रहती हैl कंगना रनोट बॉलीवुड के कलाकारों और निर्देशकों के खिलाफ भी लामबंद रहती हैl इसके चलते भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होती रहती हैंl कंगना रनोट को ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने की भी कई बार धमकी मिल चुकी हैंl वहीं उनकी बहन रंगोली का अकाउंट सस्पेंड किया जा चुका है। कंगना रनोट फिल्म अभिनेत्री है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैl जल्द वह फिल्म तेजस, धाकड़ और थलैवी में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें फिल्म तेजस के लिए तैयार होते हुए देखा जा सकता हैl इस फिल्म में वह भारतीय सेना की अफसर की भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रही हैl कंगना रनोट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार भी करती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!