Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

‘तांडव’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा किसी और धर्म का मजाक उड़ाने की हिम्मत नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी 2020, मंगलवार। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी वेब सीरीज तांडव को लेकर पूरे देशभर में लोगों का गुस्सा जारी है। इस वेब सीरीज के ऊपर हिंदू भावना को आहत करने का आरोप हैं। ऐसे में तांडव के मेकर्स के खिलाफ कई जगहों पर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही विरोध भी जारी है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रोनट ने भी वेब सीरीज तांडव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना रनोट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो खुलकर सामजाकि-राजनीतिक मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए बोलती रहती हैं। अब कंगना रनोट ने न केवल वेब सीरीज तांडव की आलोचना की है बल्कि निर्देशक अली अब्बास जफर को जान से मारने की बात भी कह डाली है। इतना ही नहीं कंगना ने यह भी कहा है कि अल्लाह का मजाक उड़ाने की हिम्मत नहीं है।

दरअसल भाजपा नेता कपिल शर्मा ने ट्विटर पर तांडव वेब सीरीज की आलोचना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अली अब्बास जफर जी, कभी अपने मजहब पर मूवी बनाकर माफी मांगिए। सारी अभिव्यक्ति की आजादी हमारे ही धर्म के साथ क्यों? कभी अपने एकमात्र ईष्ट का भद्दा मजाक उड़ाकर भी शर्मिंदा होइए, आपके अपराधों का हिसाब भारत का कानून करेगा, जहरीला कंटेट वापस लीजिये, तांडव को हटाना ही पड़ेगा।’

कपिल शर्मा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? यह सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं, लिब्रु मीडिया वर्चुअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हें ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को भी जस्टिफाई किया जाएगा, बोलो अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की?’

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि लखनऊ में तांडव वेब सीरीज के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के बाद उत्तर प्रदेश की पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है। पुलिस टीम वेब सीरीज के लेखक, निर्माता, निर्देशक और हेड इंडिया ओरिजिनल कंटेंट अमेजन की तलाश में दबिश पर भेजी गई है। हजरतगंज कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मुंबई गए हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ला के मुताबिक पुलिस आरोपितों के संभावित स्थानों पर दबिश देने के लिए रवाना की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!