Breaking News :
>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

वीडियो में कंगना बॉक्सिंग करती आ रही नज़र, ‘धाकड़ गर्ल’ बनने की शुरू कर दी तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 अक्टूबर 2020, शुक्रवार। थलाइवी के बाद कंगना रनोट ने अब धाकड़ गर्ल बनने की तैयारी शुरू कर दी है। कंगना इन दिनों मनाली में अपने घर पर हैं, जहां वो धाकड़ और तेजस के लिए तैयारी कर रही हैं। इन दोनों ही फ़िल्मों के लिए कंगना को शारीरिक रूप से फिट और दमदार बनना होगा और दिखना भी होगा। कंगना इन फ़िल्मों के लिए कड़े शारीरिक अभ्यास से गुज़र रही हैं। इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

वीडियो में कंगना बॉक्सिंग करती नज़र आ रही हैं। किक चलाने की प्रैक्टिस कर रही हैं। कलाबाज़ियां खाने का अभ्यास भी कर रही हैं। शरीर को लचीला बनाने के लिए स्ट्रेचिंग कर रही हैं। कंगना ये सब पूरी एकाग्रता और समर्पण भाव से कर रही हैं।

कंगना की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म पंगा है, जो कबड्डी के खेल पर बनी थी। इस फ़िल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया था।

[box type=”shadow” ]इस वीडियो के साथ कंगना ने लिखा- ”मैंने अपनी आने वाली फ़िल्मों तेजस और धाकड़ के लिए एक्शन प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। मैं एक फौजी और स्पाई के रोल में हैं। इसके बाद कंगना तंजभरे लहज़े में लिखती हैं- बॉलीवुड की थाली ने मुझे बहुत कुछ दिया है, लेकिन मणिकर्णिका की सफलता के बाद मैंने भी बॉलीवुड को पहली जायज़ एक्शन हीरोइन दे दी है।”

यहां बॉलीवुड की थाली के ज़रिए कंगना ने जया बच्चन के राज्यसभा में दिये गये भाषण पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा था- जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया बच्चन एक्टर से नेता बने रवि किशन के बॉलीवुड में ड्रग्स पर दिये बयान का जवाब दे रही थीं।

इससे पहले कंगना ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो योग कर रही हैं। उनकी शारीरिक फिटनेस इस तस्वीर में नज़र आ रही है। कंगना ने इसके साथ बताया कि उन्होंने थलाइवी के लिए 20 किलोग्राम वज़न बढ़ाया था। इस फ़िल्म में कंगना दक्षिण भारत की लीजेंड्री एक्ट्रेस और राजनेता स्वर्गीय जे जयललिता का किरदार निभा रही हैं। इसकी शूटिंग लगभग ख़त्म हो चुकी है, लिहाज़ा कंगना अब अपनी असली फिटनेस की ओर लौट रही हैं।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!