Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

‘मैं भीख में आजादी वाले कंगना रनौत के बयान से सहमत हूँ’ : विक्रम गोखले

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 नवम्बर 2021, सोमवार, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट का विवादों से चोली दामन जैसा साथ रहा है। कंगना अपने बयानों की वजह से अक्सर किसी न किसी विवाद में फंस जाती हैं। कंगना बॉलीवुड के उन सेलेब्स में से एक हैं जो किसी से भी पंगा लेने से पीछे नहीं हटतीं। लेकिन इस बार कंगना ने सीधे देश की आजादी पर सवाल ख़ड़ा कर दिया है जिसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में आक्रोश देखा जा रहा है। इतना ही नहीं कंगना के खिलाफ लुधियाना, उदयपुर समेत कई जगहों पर एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

कंगना के इस बयान की काफी अलोचना की जा रही है, पर इसी बीच बॉलीवुड के एक सीनियर एक्टर ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है। फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले ने कंगना के बयान पर सहमती जताते हुए कहा कि वो सही कह रही हैं, हमें आज़ादी भीख में ही मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्टर ने कहा, ‘कंगना रनोट ने जो भी कहा मैं उनके बयान से सहमत हूं। हमें आज़ादी भीख में ही मिली है। कई स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी गई और उस समय के बड़े-बड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। वे केवल मूकदर्शक बने रहे’। आपको बता दें कि कंगन ने कुछ दिन पहले एक इवेंट में कहा था कि ‘1947 में देश को जो स्वतंत्रता मिली थी वह ‘भीख’ में मिली थी। असली आजादी तो 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आई है’।

माफी मांगने और पद्मश्री वापस करने को तैयार हैं अगर उन्हें गलत साबित कर दिया जाए तो : कंगना रनोट

कंगना रनोट ने अब इस विवाद पर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने साफ कहा कि वो माफी मांगने और पद्मश्री वापस करने को तैयार हैं अगर उन्हें गलत साबित कर दिया जाए तो। कंगना ने एक किताब का एक अंश शेयर किया और लिखा, ‘सब कुछ बहुत स्पष्ट रूप से उसी इंटरव्यू में 1857 में उल्लेख किया गया है, स्वतंत्रता के लिए पहली सामूहिक लड़ाई… सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई और वीर जैसे महान लोगों के बलिदान के साथ। सावरकर जी। 1857 मुझे पता है, लेकिन 1947 में कौन सा युद्ध हुआ था, मुझे पता नहीं है, अगर कोई मेरी जागरूकता बढ़ा सकता है तो मैं अपना पद्मश्री वापस दूंगी और माफी भी मांग लूंगी …….… कृपया इसमें मेरी मदद करें।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!