Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल बनी सेना में अफसर

बेटी लावण्या और बेटा रेयांश भी आगे चलकर बनना चाहते हैं फौजी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। हमारा सलाम है उन महिलाओं को, जो जब कोई वीर तिरंगे में लिपटकर घर आता है तो अपने दर्द को पीछे छोड़कर साहस की नई इबारत लिखने लगती हैं। इन्हीं वीरांगनाओं में से हैं शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति। पति की शहादत के बाद अब वह देश की सेवा के लिए उनकी ही राह पर चल पड़ी हैं। वह सेना में अफसर बन गई हैं। ज्योति नैनवाल 20 नवम्बर 2021 को चेन्नई स्थित आफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से पास आउट हुईं।

देहरादून जिले के हर्रावाला निवासी नायक दीपक नैनवाल 10 अप्रैल 2018 को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में घायल हुए थे। तीन गोलियाँ लगीं, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। शरीर में धंसी गोलियों से एक माह तक लोहा लिया। परिवार वालों से हमेशा यही कहा, चिंता मत करो, मामूली जख्म है, ठीक हो जाऊँगा। लेकिन, 20 मई 2018 को वह जिंदगी की जंग हार गए। मगर, शहीद की पत्नी ज्योति जानती थीं कि इससे आगे भी एक दुनिया है। ऐसे में उन्होंने अपने लिए एक नई राह चुनी और पति की ही तरह देश सेवा का संकल्प लिया।

बेटी लावण्या और बेटा रेयांश भी आगे चलकर बनना चाहते हैं फौजी
शहीद दीपक नैनवाल के दो बच्चे हैं, बेटी लावण्या और बेटा रेयांश। लावण्या कक्षा चार में पढ़ती है और रेयांश कक्षा एक में। उन्होंने पिता को फौजी वर्दी में देखा था और अब माँ को अफसर बनते देखने जा रहे हैं। वह परिवार संग चेन्नई गए हैं। माँ की इस उपलब्धि पर वह फख्र महसूस कर रहे हैं। बेटा रेयांश व बेटी लावण्या भी आगे चलकर फौजी ही बनना चाहते हैं। दीपक नैनवाल के परिवार की तीन पीढ़ियाँ देश सेवा से जुड़ी रही हैं। दीपक के पिता चक्रधर नैनवाल भी फौज से रिटायर्ड हैं। उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध, कारगिल युद्ध व कई अन्य आपरेशन में हिस्सा लिया। उनके पिता व दीपक के दादा सुरेशानंद नैनवाल स्वतंत्रता सेनानी थे।

कई वीरांगनाओं ने पहनी सैन्य वर्दी
पति की शहादत के बाद सैन्य वर्दी पहनने वाली ज्योति अकेली नहीं हैं। उनसे पहले दून के शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता, शहीद शिशिर मल्ल की पत्नी संगीता और शहीद अमित शर्मा की पत्नी प्रिया भी सैन्य वर्दी पहन उदाहरण स्थापित कर चुकी हैं।

आनरेरी कैप्टन चक्रधर प्रसाद नैनवाल साहब की बीरगना पुत्र बधु श्रीमती ज्योति नैनवाल ओटीए चैन्नई से 20 नवम्बर 2021 को पास आऊट हो गयी है। गौरतलब है कि इनके पति अमर शहीद स्व. श्री दीपक नैनवाल वर्ष 2018 में शहीद हो गये थे। पत्नी ज्योति नैनवाल ने विषम परिस्थितियों को दरकिनार करते हुए कड़ी लगन, मेहनत एव अपने सास-ससुर के सहयोग से यह उपलब्धि हांसिल की है। आज 21 नवम्बर 2021 सैन्य अधिकारी ज्योति नैनवाल के सम्मान में प्रातः 9 बजे उनके वर्तमान निवास सिद्धपुरम, हर्रावाला देहरादून में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अनेक सैन्य अधिकारी सहित अनेक लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। लेफ्टिनेंट ज्योति नैनवाल के अदम्य साहस की सभी ने खूब तारीफ की तथा अमर शहीद दीपक नैनवाल अमर रहे के नारों के साथ एवं भारत माता के जयकारे के साथ वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!